नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को बोइंग स्टारलाइनर स्पेसक्राफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण अंतरिक्ष में फंसे हुए 50 दिन हो गए हैं। जबकि सुनीता विलियम्स का स्पेस स्टेशन में रुकने का सिर्फ 10 दिन का ही समय था। उन्हें जल्द ही अंतरिक्ष में फंसे हुए पूरे दो महीने हो जाएंगे। वहीं अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी को लेकर एक अपडेट जारी किया है। जिससे सभी की काफी उम्मीदें बढ़ गयी है।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने जानकारी दी
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने अपडेट दिया है कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर करीब 50 दिन से फंसे हुए हैं, जिनकी धरती पर वापसी की पूरी तैयारी चल रही है। लेकिन उनकी यह वापसी धरती पर कब तक होगी इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी के लिए NASA पूरा प्रयास कर रहा है।
तब तक हम दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की धरती पर वापसी के लिए इंतजाम कर लेंगे
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के प्रोग्राम मैनेजर स्टीव स्टिच ने जानकारी दी है कि अभी अंतरिक्ष यान में अगस्त के आधे महीने तक कक्षा में रहने के लिए पर्याप्त ईंधन मौजूद है। स्टीव स्टिच ने कहा कि तब तक हम अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की धरती पर वापसी के लिए इंतजाम कर लेंगे।
जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को 14 जून 2024 को वापस लौटना था, लेकिन अंतरिक्ष यान में तकनीकी खराबी के कारण दोनों अंतरिक्ष यात्रियों को अपनी अंतरिक्ष से वापसी को टालना पड़ा था।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in





