back to top
23.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

NSA अजीत डोभाल की चीन यात्रा, बॉर्डर से जुड़े इन मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के लिए आज चीन जा रहे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा,ससहाकार (NSA) अजीत डोभाल वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर विशेष प्रतिनिधि स्तर की बातचीत के लिए आज चीन जा रहे हैं। रक्षा सूत्रों के मुताबिक, भारत-चीन सीमा को लेकर बैठक आज 17 और कल 18 दिसंबर को होगी। जिसमें डोभाल चीन के विदेश मंत्री वांग यी से चर्चा करेंगे। इस यात्रा को दोनों देशों के बीच लंबे समय से चले आ रहे सीमा विवाद को सुलझाने की दिशा में एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

गलवान झड़प के बाद ये है पहली बैठक

गलवान झड़प के बाद इस विशेष प्रतिनिधि स्तर की पहली बैठक होगी। दोनों देशों के बीच इस तरह की आखिरी चर्चा दिसंबर, 2019 में हुई थी। जून, 2020 में गलवान घाटी झड़प के बाद दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध खराब हो गए। हाई लेवल बैठक के नतीजे अगली कोर कमांडर-स्तरीय चर्चा का मार्ग प्रशस्त करेंगे। यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित कंस्लटेंट और समन्वय बैठक के लिए कार्य तंत्र पर चर्चा करने के लिए दोनों देशों की सहमति से आयोजित की जाएगी। राजनीतिक विश्लेषक संकेत दे रहे हैं कि इस बैठक से शांतिपूर्ण समाधान के नए रास्ते खुलेंगे और स्थिरता भी बढ़ेगी। 

कई जगहें ऐसी थीं जहां गश्त रुकी थी

उल्‍लेखनीय है कि भारत और चीन ने अक्टूबर में ही LAC पर गश्त को लेकर एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। समझौते के तहत LAC पर सब कुछ जून 2020 से पहले जैसा ही होगा. जून 2020 में गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प के बाद यहां तनाव था। कई जगहें ऐसी थीं जहां गश्त रुकी थीं। 

डेपसांग में गश्त भारत के लिहाज से भी अहम है

भारत और चीन के बीच LAC पर पांच जगहों पर झड़प हुई, जिनमें डेपसांग, डेमचोक, गलवान वैली, पैंगोंग त्सो और गोगरा हॉट स्प्रिंग प्रमुख स्‍थान हैं । 2020 के बाद कई दौर की बातचीत के बाद दोनों देशों की सेनाएं गलवान घाटी, पैंगोंग त्सो और गोगरा हॉट स्प्रिंग से पीछे हट गईं। हालाँकि, डेपसांग और डेमचोक में सेना तैनात होने के कारण संघर्ष का खतरा था। लेकिन अब समझौते के बाद भारत और चीन की सेनाएं पांच जगहों से पीछे हट गई हैं और यहां पहले की तरह पेट्रोलिंग शुरू कर दी गई है। देपसांग में गश्त भारत के लिहाज से भी अहम है क्योंकि यह काराकोरम दर्रे के पास दौलत बेग ओल्ड पोस्ट से 30 किलोमीटर दूर है। पहाड़ियों के बीच एक समतल क्षेत्र भी है, जिसका उपयोग सैन्य गतिविधियों के लिए किया जा सकता है। जब डेमचोक सिंधु नदी के पास आता है। अगर यहां चीन का नियंत्रण होता तो उत्तर भारत के राज्यों में जल आपूर्ति प्रभावित होने का डर था। 

दुनिया की सबसे लंबी विवादित सीमा भी कहा जाता है

आपको बतादें कि भारत और चीन के बीच 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा है। इसे दुनिया की सबसे लंबी विवादित सीमा भी कहा जाता है। इस सीमा को तीन जोन में बांटा गया है- पूर्वी, मध्य और पश्चिमी. लद्दाख पश्चिमी क्षेत्र में पड़ता है। भारत और चीन के बीच कोई आधिकारिक सीमा नहीं है और इसकी वजह चीन ही है और इसी वजह से विवाद का कोई हल नहीं निकल पा रहा है। चीन अरुणाचल प्रदेश के 90,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पर अपना दावा करता है और इसे दक्षिणी तिब्बत का हिस्सा मानता है। इसी तरह, 2 मार्च, 1963 के एक समझौते के तहत, पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर की 5,180 वर्ग किलोमीटर ज़मीन चीन को सौंप दी। जबकि चीन पहले से ही लद्दाख की 38 हजार वर्ग किलोमीटर जमीन पर अवैध कब्जा जमाए बैठा है।कुल मिलाकर 43,180 वर्ग किलोमीटर ज़मीन अभी भी दोनों देशों के बीच विवादित बताई जाती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेड से पहले सुरक्षा पर समझौता! अजित डोभाल की रणनीति से भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के मोर्चे पर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
spot_img

Latest Stories

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...

Astro Today 29 March 2026: तुला राशि- इनकम के सोर्स मिल सकते हैं, लाभ भी हो सकता

धन लाभ: एक्स्ट्रा इनकम के सोर्स मिल सकते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵