back to top
28.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने का दावा करने वाले पाकिस्तानी मेजर की मौत, TTP से हुई मुठभेड़ में हुआ ढे़र

पाकिस्तानी सेना के अनुसार टीटीपी के हमले में मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारा गया है। मेजर मोइज अब्बास शाह वही अधिकारी है जिसने अभिनंदन वर्तमान को पकड़ने का दावा किया था।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले के सरगोधा इलाके में सुरक्षा बलों और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के बीच हुई भयंकर मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह सहित दो सैनिक मारे गए हैं। मेजर मोइज वही अधिकारी थे, जिसका नाम 2019 में भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने के मामले में उभरा था। पाकिस्तानी सेना ने बताया कि इस ऑपरेशन में TTP के 11 आतंकवादी भी मारे गए हैं। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने कहा कि यह कार्रवाई खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान में खुफिया जानकारी के आधार पर की गई थी।

ISPR के बयान में कहा गया है कि 24 जून 2025 को सरगोधा क्षेत्र में ऑपरेशन के दौरान मेजर मोइज अब्बास शाह और लांस नायक जिब्रान मारे गये। मेजर मोइज को पाकिस्तानी सेना में आतंकवाद के खिलाफ साहसिक अभियानों के लिए जाना जाता था, हालांकि इस बयान में 2019 की बालाकोट स्ट्राइक का उल्लेख नहीं किया गया है। 

भारत का बालाकोट स्ट्राइक और विंग कमांडर अभिनंदन की कहानी

14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आतंकवादियों ने CRPF के काफिले पर भयावह हमला किया, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया। इसके जवाब में भारत ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश के आतंकी शिविर पर हवाई हमला किया, जिसे बालाकोट एयरस्ट्राइक के नाम से जाना जाता है। इस अभियान में जैश के कई बड़े आतंकी खात्म हुए और भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया।

27 फरवरी को पाकिस्तान वायु सेना ने जवाबी कार्रवाई की कोशिश करते हुए भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ की। इस वक्त भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान, जो श्रीनगर के 51 स्क्वाड्रन में तैनात थे, मिग-21 बाइसन उड़ाकर मुकाबले में उतरे। अभिनंदन ने एक पाकिस्तानी F-16 लड़ाकू विमान को टक्कर देने के लिए साहसिक प्रयास किया और लंबी हवाई लड़ाई के बाद इस F-16 को मार गिराने में सफल रहे। लेकिन इसी दौरान उनका मिग-21 विमान पाकिस्तानी मिसाइल की चपेट में आ गया, जिससे उन्हें विमान छोड़ना पड़ा। अपने साहस और कुशलता के कारण अभिनंदन ने नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में प्रवेश कर लिया, जहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। 

पाकिस्तान में हिरासत और मेजर मोइज अब्बास शाह की भूमिका

जब विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान पैराशूट के जरिए पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में उतरे, तो वहां के स्थानीय लोग उन्हें भारतीय पायलट समझकर उन पर हमला कर दिया। आत्मरक्षा में अभिनंदन ने हवा में गोलियां चलाईं। इसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अंतरराष्ट्रीय युद्ध नियमों के उल्लंघन के आरोपों के बीच, पाकिस्तान की सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह का अभिनंदन की गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण रोल था। पाकिस्तान ने उस समय दावा किया था कि मेजर मोइज ने विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी। अब खबर आ रही है कि वही मेजर मोइज अब्बास शाह तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के एक हमले में मारे गए हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

पाकिस्तान की एयरस्ट्राइक से अफगानिस्तान में तबाही, 400 लोगों की मौत, 250 से ज्यादा घायल; तालिबान बोला- अस्पताल पर गिराया बम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। काबुल में बीती रात जोरदार धमाकों से अफरा-तफरी मच गई। अफगानिस्तान का दावा है कि पाकिस्तान की वायुसेना ने शहर...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵