back to top
20.1 C
New Delhi
Tuesday, April 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सिंगापुर: पीएम मोदी ने कहा- हम ग्लोबल वॉर्मिंग पर संवेदना देने वाले लोग नहीं, बल्कि समाधान देने वाले लोग हैं

Singapore: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात ग्लोबल वॉर्मिंग पर नियंत्रण करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए की है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 सितंबर 2024 से दो दिन की यात्रा पर सिंगापुर के दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 सितंबर 2024 को भारत और सिंगापुर के बीच हुए समझौतों की जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में बिजनेस लीडर्स के साथ भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंगापुर में अपने संबोधन में कहा कि हम ग्लोबल वॉर्मिंग पर अपनी संवेदना नहीं दे रहे हैं, बल्कि उसका समाधान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात ग्लोबल वॉर्मिंग पर नियंत्रण करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना करते हुए की है।

हम ग्लोबल वार्मिंग को एक चुनौती की तरह लेते हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी बात जारी रखते हुए कहा कि उर्जा से जुड़े हुए ऐसे कितने ही क्षेत्र हैं, जहां ग्रीन जॉब्स की संभावनाओं से मना नहीं किया जा सकता है। हमने इसको लेकर पूरी दुनिया से वादा किया है। हम ग्लोबल वार्मिंग को एक चुनौती की तरह लेते हैं। हम ग्लोबल वार्मिंग पर अपनी सवेंदना व्यक्त करके अटकने वाले लोग नहीं हैं। बल्कि इसका समाधान देने वाले लोग हैं।

ग्लोबल जॉब मार्केट का आसानी से प्रयोग किया जा सकता है

भारत और सिंगापुर ने सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य सहयोग, डिजिटल टेक्नोलॉजी और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में अहम समझौते किए हैं। अब इस समझौते के अनुसार दोनों देश सेमीकंडक्टर, सेमीकंडक्टर डिजाइनिंग, कलस्टर डेवलपमेंट और मैन्युफैक्चरिंग पर अपना पूरा फोकस करेंगे।  

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्किल डेवलपमेंट की महत्वता को बताते हुए कहा कि हम भारत में इंडस्ट्री 4.0 का पूरा ध्यान रखते हुए और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र को देखते हुए स्किल डेवलपमेंट पर अपना पूरा फोकस कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि स्किल डेवलपमेंट भारत की जरूरतों के साथ ही ग्लोबल जॉब मार्केट से भी जुड़ा हुआ है। पीएम मोदी ने इसका कारण बताते हुए कहा कि अगर कंपनियां ग्लोबली डिमांड का सर्वे करे और उसके अनुसार भारत में स्किल डेवलपमेंट के लिए आएं, तो इस ग्लोबल जॉब मार्केट का आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। 

Advertisementspot_img

Also Read:

संसद में ‘वंदे मातरम्’ पर तीखी बहस, लोकसभा में PM मोदी का नेहरू पर वार, आज राज्यसभा में बोलेंगे अमित शाह

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर संसद में माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया...
spot_img

Latest Stories

RR vs MI: बारिश का खतरा या पूरा मैच? गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट ने बढ़ाई टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League 2026 के 13वें...

CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी हो सकता है रिजल्ट, इन 4 तरीकों से तुरंत करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 (CBSE...

Assam Election 2026: घुसपैठियों को चुन-चुनकर बाहर करेंगे, असम में गरजे अमित शाह, बोले- पहचान हो चुकी है

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने...

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर...

UP Board Result 2026: कॉपी जांच में देरी से लटका रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं (UP...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵