back to top
24.8 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

World Cup: इंग्लैंड से मैच में रोहित शर्मा की पत्नी ने लूटी महफिल, वायरल हुए ये रिएक्शन

Rohit Sharma Wife: विश्व कप में भारतीय टीम के सामने रविवार को इंग्लैंड टीम टिक नहीं पाई। टीम ने इंग्लैंड को हराकर लगातार छठी जीत पाई।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। विश्व कप में भारतीय टीम के सामने रविवार को इंग्लैंड टीम टिक नहीं पाई। टीम ने इंग्लैंड को हराकर लगातार छठी जीत पाई। मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी थोड़ी लड़खड़ाई जरूर, लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार पारी खेली। मैच में जब फील्ड अंपायर ने उनको आउट करार दिया और रोहित ने डीआरएस लेकर खुद को बचाया, तब स्टेडियम में बैठी पत्नी रीतिका ने जो रिएक्शन दिया, वह काफी वायरल हो रहा है।

रीतिका का रिएक्शन

भारत का स्कोर 51 रनों पर तीन विकेट था। मार्क वुड ने रोहित के आगे गेंद डाली जो उनकी पैड में लगी। इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों ने अपील की और फील्ड अंपायर ने रोहित को आउट दे दिया। इसके बाद रोहित ने डीआरएस लिया और थर्ड अंपायर ने उनको नॉटआउट बताया, जिसके बाद स्टेडियम में बैठी उनकी पत्नी रीतिका ने राहत की सांस लेते हुए प्रतिक्रिया दी।

रोहित ने 87 रन बनाए

मैच में रोहित बाकी मैचों के मुकाबले थोड़ा स्लो खेलते दिखे। इन्होंने 65 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। 101 गेंदों पर 87 रनों की पारी खेली। 10 चौके और तीन छक्के लगाए। मैच को टीम इंडिया ने 100 रनों से जीता। अब टीम प्वाइंट्स टेबल में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

आभा का मतलब – Abha Name Meaning

Abha Name Meaning – आभा नाम का मतलब :...

जानिए बॉलीवुड की इन हसीनाओं का फिटनेस राज, इस प्रकार अपने आपको रखती हैं फिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में अक्सर देखा...

Credit Card tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते समय न करें ये गलतियां, वरना बढ़ सकता है कर्ज का बोझ

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के समय में क्रेडिट कार्ड...

RCB vs CSK Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें हाई-वोल्टेज मुकाबला, यहां जानें पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आज के दिन के डबल हेडर...

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵