back to top
29.1 C
New Delhi
Saturday, April 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Make in India में विश्वास रखते हैं पुतिन! रूसी कंपनी रोसनेफ्ट के बाद अन्‍य बड़ी कं‍पनियां आएंगी भारत

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सार्वजनिक मंच से पीएम नरेन्‍द्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की तारीफ की है। पुतिन ने कहा है कि पीएम मोदी की ‘इंडिया फर्स्ट’ नीति की वजह से आज हालात संभले हुए हैं।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर सार्वजनिक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की ‘मेक इन इंडिया’ पहल की तारीफ की है। पुतिन ने कहा है कि पीएम मोदी की ‘इंडिया फर्स्ट’ नीति की वजह से आज हालात संभले हुए हैं। रूसी राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि ऐसी अद्भुत पहलों और नीतियों के कारण से ही भारत में स्थिरता बनी हुई है। राष्ट्रपति ने कहा है कि वे भारत में रूसी विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने में रुचि रखते हैं और आगे इस दिशा में बड़ा काम होता हुआ दिखाई भी देगा । इससे पहले भी रूस के राष्ट्रपति कई बार पीएम मोदी के काम और उनके नेतृत्व की तारीफ कर चुके हैं। मॉस्को में 15वें वीटीबी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित करते हुए पुतिन ने बताया कि कैसे आयात कार्यक्रम के तहत, रूसी बाजार आत्‍मनिर्भर हुए हैं और भारत की प्रेरणा से उन्‍हें पश्चिमी ब्रांडों को बाहर करने में सफलता मिली एवं उनकी जगह आज नए रूसी ब्रांड उभरे हैं। 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस के आयात कार्यक्रम को भारत के ‘मेक इन इंडिया’ की पहल के समान ही बताया। उनका कहना रहा जैसे भारत का नेतृत्व अपने हितों को प्राथमिकता देने की नीति पर केंद्रित है, इससे हमें भी बहुत कुछ सीखने को मिलीा है। उन्होंने कहा कि विनिर्माण को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से शुरू की गई ‘मेक इन इंडिया’ पहल ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में भारत की स्थिति को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसी स्‍वदेशी को ध्‍यान में रखते हुए आज रूस भी आगे बढ़ रहा है। 

भारत में निवेश करना लाभदायक – पुतिन

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि आज भारत में स्थिरता इसलिए है क्योंकि भारतीय लीडरशिप ने इंडिया फस्‍ट की नीति अपना ली है और इसलिए हमारा मानना है कि भारत में निवेश करना लाभदायक है। इसके साथ ही भारत में रूसी विनिर्माण इकाई स्थापित करने की पुतिन ने पेशकश की है। राष्ट्रपति पुतिन का कहना है कि रूस आगे भी भारत में अन्‍य कंपनियों के माध्‍यम से अपने व्‍यापार और उद्योग को बढ़ावा देगा इससे दोनों ही देशों का लाभ है । 

रोसनेफ्ट ने भारत में किया सबसे बड़ा निवेश

उन्‍होंने कहा कि अभी रोसनेफ्ट ने भारत में 20 बिलियन अमेरिकी डॉलर का सबसे बड़ा निवेश किया है। ज्ञात हो कि रोसनेफ्ट रूसी संघ में सबसे बड़ा तेल उत्पादक है। इसके साथ ही पुतिन ने छोटे और मध्यम उद्यमों (SME) के विकास का समर्थन करने के लिए ब्रिक्स देशों के बीच अधिक सहयोग का आह्वान किया। नौ सदस्यीय ब्रिक्स समूह में ब्राजील, भारत, चीन और रूस भी शामिल हैं। इसके साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने BRICS सदस्यों को अगले साल ब्राजील में होने वाले शिखर सम्मेलन में सहयोग के लिए प्रमुख क्षेत्रों की पहचान करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

Advertisementspot_img

Also Read:

चुनाव के बाद फूटेगा महंगाई बम, AAP का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, कहा- हर चीज होगी महंगी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर AAP ने केंद्र की मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ...
spot_img

Latest Stories

DC vs MI Pitch Report: दिल्ली में रन बरसेंगे या गेंदबाज करेंगे कमाल? जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स...

उड़ने से पहले संभल जाएं! 60 हजार का टिकट पहुंचा 1.5 लाख के पार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में बंपर उछाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में बढ़ते ईरान-इज़राइल-अमेरिका...

चेपॉक में प्रियांश आर्य का तूफान, Punjab Kings ने CSK के खिलाफ सबसे तेज टीम फिफ्टी बनाकर रचा इतिहास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में...

Gold Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, सोने की खरीद पर सख्ती: जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। 4 अप्रैल 2026 को तेल कंपनियों...

क्या आप भी शनिवार का व्रत रखने का सोच रहे हैं? तो जानिए कब और कैसे शुरू करें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। शनिदेव को प्रसन्न करने के...

Travel Tips: हनीमून का बना रहे हैं प्लान, तब इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय का मौसम अभी...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵