back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

1 अक्टूबर से अब बिना वीजा के श्रीलंका की यात्रा कर सकेंगे भारतीय, इन देशों के लिए भी वीजा फ्री होगा श्रीलंका

देश में जल्द होने वाले हैं राष्ट्रपति चुनाव, SLPP पार्टी उतारेगी नया उम्मीदवार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। श्रीलंका में 1 अक्टूबर से भारत और 34 अन्य देशों को वीजा की जरूरत नहीं होगी। इन देशों में अमेरिका, यूके, चीन, इजराइल, न्यूजीलैंड, नेपाल, इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश शामिल हैं।

विदेश मंत्री ने की सराहना

श्रीलंका के विदेश मंत्री अली सब्री ने इस कदम की सराहना की है। साथ ही इसे वीजा फ्री रिजीम की तरफ पहला कदम बताया है। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंकन टूरिज्म अथॉरिटी का कुछ डेटा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि पर्यटन के क्षेत्र में देश में बढ़ोतरी हुई है। 

क्या थे पर्यटन के आंकड़े

कोविड से पहले 2018 में देश में 2333796 पर्यटक आए थे। इसके बाद माहामारी के साल में कुछ कमी दर्ज की गई। 2019 में 1913702 ही रह गए। इसके बाद 2023 में 1487303 रहा और साल 2024 में यह संख्या 135884 पर पहुंच गई है। 

कोविड से पहले वाले आकड़ों पर पहुंचने की उम्मीद

श्रीलंका के विदेश मंत्री ने उम्मीद जताई है कि हम कोविड से पहले वाले स्तर पर पहुंच जाएं। सरकार के वीजा को फ्री करने के कदम से उम्मीद जताई जा रही है कि श्रीलंका में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

जल्द होने वाले हैं राष्ट्रपति के चुनाव

इसी बीच आपको बता दें कि श्रीलंका में 21 सितंबर को नए राष्ट्रपति के चुनाव होने हैं। साल 2022 में गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफा देने के बाद जुलाई 2022 में रानिल विक्रमसिंघे को नया राष्ट्रपति बनाया गया था।

चुनावों में अपना नया उम्मीदवार उतारेगी SLPP

श्रीलंका पोदुजना परामुना (SLPP) संसद की सबसे बड़ी पार्टी है। इस पार्टी ने निर्णय लिया है कि वह राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को समर्थन नहीं देगी बल्कि उपना उम्मीदवार उतारेगी। यह पार्टी राजपक्षे भाइयों की है। पिछले कुछ सालों में सरकार में इनका अच्छा स्थान है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Angelo Mathews ने लिया टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट, भावुक होकर बोले- “देशसेवा सबसे बड़ा सम्मान”

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। 37...
spot_img

Latest Stories

Parth Pawar और Raj Thackrey की मुलाकात से गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति, नए समीकरणों की अटकलें तेज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र की राजनीति में एक नई...

Dhurandhar 2 बस 11 दिनों में बनी मिसाल, बॉक्स ऑफिस पर बना डाले कई बड़े रिकॉर्ड

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵