back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कोलंबो की जेल से रिहा किए गए 21 भारतीय मछुआरे दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे

कोलंबो स्थित इंडियन हाई कमिशन ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि मछुआरो की घर वापसी कोलंबो से चेन्नई की ओर जाते मछुआरे

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कोलंबो की जेल से रिहा किए गए 21 भारतीय मछुआरे शनिवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। कोलंबो स्थित इंडियन हाईकमिशन ने एक्स पर पोस्ट किया, ‘घर वापसी! 21 भारतीय मछुआरों की घर वापसी, कोलंबो से चेन्नई की ओर।’

इंडियन हाई कमिशन और कंसुलेट जनरल ने मछुआरो को रिहा करने की बात कहा थी

इससे पहले गुरुवार को जाफना स्थित इंडियन हाई कमिशन और कंसुलेट जनरल ने 20 भारतीय मछुआरों को रिहा करने की बात कही थी। साथ ही आश्वासन दिया थाकि वो एक दिन में वापस भेजे जाएंगे।

मछुआरों का मुद्दा रहा है विवाद की वजह

भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में विवाद की एक प्रमुख वजह मछुआरों का मुद्दा रहा है। श्रीलंका के नेवी के जवानों ने भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी। साथ ही श्रीलंका के क्षेत्रीय जल में अवैध रूप से घुसने की कई घटनाओं में उनकी नौकाओं को जब्त भी किया है।

श्रीलंका की नेवी के जहाज और भारतीय नांव में हुई थी टक्कर

श्रीलंका की नेवी के जहाज और कथित तौर पर द्वीपीय देश के क्षेत्रीय जल में मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नाव के बीच गुरुवार सुबह टक्कर हो गई जिसके बाद एक भारतीय मछुआरे की मौत हो गई और एक अन्य लापता हो गया।

एक्टिंग हाई कमिश्नर को बुलाया गया

नई दिल्ली में गुरुवार को श्रीलंका के एक्टिंग हाई कमिश्नर को विदेश मंत्रालय में बुलाया गया और घटना पर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया।

उल्लेखनीय है कि भारतीय नांव और श्रीलंका की नेवी के जहाज के बीच टक्कर में एक मछुआरे की मौत हो गई थी। इसके विरोध में तमिलनाडु में मछुआरो ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही तत्काल एक बैठक बुलाकर मछली पकड़ने की प्रक्रिया पर रोक लगा दी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

भारत और चीन के बीच हमें सैंडविच नहीं बनना है: अनुरा कुमार दिसानायके

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। श्रीलंका के नए राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा है कि वो भारत और चीन के बीच दबना नहीं चाहते...
spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...