back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Foreign Travel Places: बिना वीजा के देख सकते है इन देशों की खूबसूरती, बना लीजिए ट्रैवल प्लान

अगर आप अपने बजट में खूबसूरत देश को देखना चाहते हैं तो बिना वीजा के ऐसा हो सकता है। इन जगहों की खूबसूरती देखने के बाद आप हफ्तों यहां समय बिताने का मन बना लेंगे।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप भी विदेश में घूमने का सपना देख रहे हैं, लेकिन बजट की प्रॉब्लम आ रही है तो आपके लिए बेस्ट प्लान है। अगर आप भी अपने मनपसंद देश को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बजट की जरूरत नहीं पड़ेगी। खास बात तो यह है कि इन देशों में घूमने के लिए आपको वीजा की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बता दें कि, इन देशों में घूमने के लिए भारतीयों के लिए वीजा ऑन अराइवल का सिस्टम बनाया गया है।

क्या होता है ऑन अराइवल सिस्टम ?

अगर आप भी खूबसूरत देश को एक्सप्लोर करना चाहते हैं तो ऑन अराइवल सिस्टम के बारे में जान लीजिए। आपको किसी भी देश में घूमने के लिए वीजा नहीं लेना पड़ता है, लेकिन एयरपोर्ट पर उतरते समय डॉक्यूमेंट दिखाना पड़ता है। डॉक्यूमेंट देते ही आपको वीजा ऐट ए टाइम दे दिया जाता है।

मेडागास्कर 

मेडागास्कर एक ऐसी जगह है जहां आप नेचर और वाइल्डलाइफ को एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगर आप यहां पर अपने दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपका यह ट्रिप यादगार रहने वाला है। इस देश में आने के बाद एक महीने तक आपका ऑन अराइवल विजा वैलिड रहता है। 

तंजानिया 

तंजानिया की वीजा ऑन अराइवल के अनुसार आपको पूरा देश 90 दिनों तक एक्सप्लोर करना होता है। इसके बाद इस वीजा को इनवेलिड माना जाता है। इस दौरान आप तंजानिया में माउंट किलिमंजारो, समुद्र और नेशनल पार्क जैसी चीजों को देख सकते हैं।

जॉर्डन 

जॉर्डन भी एक बहुत ही खूबसूरत देश है। इस देश को डेड सी और ऐतिहासिक जगह के लिए जाना जाता है। इस देश में घूमने के लिए आपको वीजा ऑन अराइवल पर 1 महीने का समय मिलता है। 

मॉरीटानिया

यह एक ऐसा देश है जहां पर फूड्स लवर को बहुत मजा आएगा। मॉरीटानिया में आप रंग बिरंगे पक्षियों को देख सकते हैं यहां पर बर्ड्स को देखने के कई सारे ऑप्शंस रहते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

स्प्रिंग वेकेशन अलर्ट! मार्च के पहले हफ्ते में एक्सप्लोर करें ये 3 शानदार जगहें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप उत्तर भारत के हिल स्टेशन्स घूम-घूमकर थोड़ा अलग एक्सपीरियंस चाहते हैं, तो कर्नाटक का कूर्ग आपके लिए शानदार विकल्प...
spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵