back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सुनीता विलियम्स 12 साल के बाद फिर से बनीं अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन कमांडर

रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनेंको ने स्टेशन की कमान विलियम्स को सौंपी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 12 साल के बाद फिर से अंतरराष्ट्रीय स्पेश स्टेशन कमांडर बन गई हैं। रोस्कोस्मोस के अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनेनेंको ने स्टेशन की कमान विलियम्स को सौंपी है। कोनेनेंको दो अंतरिक्ष यात्रियों के साथ आज धरती पर वापस आ रहे हैं। 

आपने हमें अडैपटेबल्टी सिखाई : सुनीता विलियम्स


चेंज ऑफ कमांड सेरेमनी में विलियम्स ने कहा कि ओलेग, ने हम सभी को अडैपटेबिल्टी के बारे में बहुत कुछ सिखाया है। कई चीज़ें योजना के अनुसार नहीं हुईं, फिर भी आपने और टीम ने सब कुछ कर दिखाया। यह सचमुच प्रभावशाली है। आपने बुच और मुझे परिवार में शामिल कर लिया, भले ही वह मूल रूप से प्लॉन का हिस्सा नहीं था। आपने अपने सोयुज क्रू और क्रू-8 के साथ-साथ डॉन, एलेक्सी और यवोन का स्वागत किया, जिससे यह एक वास्तविक परिवार बन गया। हम इसकी सराहना करते हैं।

डिनर टेबल पर आपकी कहानियों को मिस करेंगे


उन्होंने कहा कि वो डिनर टेबल पर ओलेग और उनकी कहानियों को मिस करेंगी। लेकिन अतंरिक्ष में 1000 दिन बिताने के बाद आप वह कहानियां जुटा पाए हैं। हम आपकी सटीकता और व्यावसायिकता को याद करेंगे।

फरवरी 2025 में वापस धरती पर आएंगी विलियम्स


विलियम्स फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस लौटने के लिए तैयार हैं। बचाव मिशन पहले से ही मोशन में है क्योंकि स्पेसएक्स क्रू-9 26 सितंबर को रात 11.30 बजे केप कैनावेरल स्पेस फोर्स स्टेशन के स्पेस लॉन्च कॉम्प्लेक्स-40 से स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन में अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए लॉन्च करने के लिए तैयार है।

धरती पर आने के बाद क्वारनटीन में रहेंगे अंतरिक्ष यात्री


नासा के अनुसार, “हेग और गोर्बुनोव कैनेडी में नील ए आर्मस्ट्रांग ऑपरेशंस और चेकआउट बिल्डिंग में क्वारनटीन में रहेंगे। वहां रहते हुए, वे मिशन की ड्राई ड्रेस रिहर्सल करेंगे, अपने आराम और जागने की अवधि को मिशन की आवश्यकताओं के साथ संरेखित करने के लिए स्लीप शिफ्ट करेंगे, उड़ान प्रक्रियाओं का पूर्वाभ्यास करेंगे, साथ ही परिवार और दोस्तों को कॉल पर बात करेंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

‘चांद पर जाना चाहती हूं, लेकिन पति जान ले लेंगे! जानिए भारत यात्रा पर सुनीता विलियम्स ने ऐसा क्यों कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। NASA की मशहूर अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इन दिनों भारत दौरे पर हैं। मंगलवार को दिल्ली में उन्होंने दिवंगत अंतरिक्ष यात्री...
spot_img

Latest Stories

SRH vs LSG: हेड-टू-हेड में किसका दबदबा? आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में...

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵