back to top
17.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हिंदुजा परिवार के चार सदस्यों पर स्विस कोर्ट की बड़ी कार्रवाई, नौकरों का शोषण करने पर जेल की सजा

Hinduja Family: कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के जिन सदस्यों को साढ़े चार साल की सजा सुनाई है, उसमे हिंदुजा परिवार के मुखिया प्रकाश हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा की पत्नी कमल, बेटे अजय और बहु नम्रता शामिल है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। ब्रिटेन के सबसे अमीर हिंदुजा परिवार पर स्विस कोर्ट ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल स्विस कोर्ट ने भारतीय मूल के व्यवसायी प्रकाश हिंदुजा और उनके परिवार के तीन अन्य सदस्यों को घर के नौकरों के साथ बुरा बर्ताव करने के लिए साढ़े चार साल की सजा सुनाई है। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्विस कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के नौकरों के साथ हुए बुरे बर्ताव को काफी गंभीरता से लिया। लेकिन कोर्ट ने इस मामले में मानव तस्करी की बात को मना कर दिया। 

हिंदुजा परिवार में नौकर के रूप में कार्यरत अधिकतर भारतीय थे

स्विस कोर्ट ने हिंदुजा परिवार के जिन सदस्यों को साढ़े चार साल की सजा सुनाई है, उसमे हिंदुजा परिवार के मुखिया प्रकाश हिंदुजा, प्रकाश हिंदुजा की पत्नी कमल, बेटे अजय और बहु नम्रता शामिल है। इन सभी पर नौकरों की तस्करी का आरोप लगाया गया था। हिंदुजा परिवार में नौकर के रूप में कार्यरत अधिकतर भारतीय थे, जो कि अनपढ़ थे। ये सभी स्विस शहर जिनेवा में हिंदुजा परिवार के झील किनारे बने विला में कार्यरत थे। स्विस कोर्ट ने घर के नौकरों के साथ बुरा व्यवहार करने के आरोप में हिंदुजा परिवार के मैनेजर को 18 महीने की सजा सुनाई है। 

हिंदुजा परिवार अपने पालतू कुत्ते पर साल में 8,584 फ्रेंक खर्च कर देता है

विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार हिंदुजा परिवार अपने नौकरों से ज्यादा खर्चा कुत्तो पर कर रहा था। हिंदुजा परिवार पर आरोप हैं कि उन्होंने एक भारतीय महिला को अपने स्विस शहर जिनेवा में झील किनारे बने विला में काम पर रखा और बहुत ही कम वेतन दिया। हिंदुजा परिवार इतने में ही नहीं रुका, उन्होंने उस भारतीय महिला का पासपोर्ट बह जब्त कर रखा था। वे भारतीय महिला से 18 घंटे तक काम लिया करते थे। हिंदुजा परिवार उस भारतीय महिला को केवल 7 स्विस फ्रेंक यानि कि 6.19 पाउंड के बराबर वेतन दिया करते थे। जबकि हिंदुजा परिवार इससे ज्यादा अपने कुत्तों पर खर्च कर दिया करता है। हिंदुजा परिवार अपने पालतू कुत्ते पर साल में 8,584 फ्रेंक खर्च कर देता है। 

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

घर आने के बाद अल्लू अर्जुन ने दिया पहला रिएक्शन, फैंस का किया शुक्रिया अदा मांगी माफी

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन रातभर जेल में रहने के बाद आज सुबह अपने घर लौट आए। तेलंगाना हाई कोर्ट से जमानत...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵