back to top
32.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी का मालिक कभी होटल में धोता था बर्तन, Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की प्रेरणादायक कहानी

Jensen Huang: दरअसल सोशल मीडिया में Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) का लिंक्डइन प्रोफाइल काफी वायरल हो रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कड़ी मेहनत और संघर्ष से इंसान अपने जीवन में कुछ भी हासिल कर सकता है। इसके लिए उसे सब्र और किसी भी काम को छोटा नहीं समझना चाहिए, इस बात का जीता जागता उदाहरण Nvidia के CEO जेनसन हुआंग हैं। Nvidia अमेरिका की एक बड़ी मल्टीनेश्नल कॉर्पोरेशन और टेक्नोलॉज कंपनी है। लेकिन इस कंपनी के CEO तक का सफर जेनसन हुआंग के लिए इतना आसान नहीं था। दरअसल सोशल मीडिया में Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग (Jensen Huang) का लिंक्डइन प्रोफाइल काफी वायरल हो रहा है।

जेनसन हुआंग ने डिशवॉशर, वेटर और बस बॉय के रूप में कार्य किया था

जेनसन हुआंग ने अपने अनुभव के बारे में लिखा है, जिसको पढ़कर हर इंसान हैरान हो रहा है कि इतनी बड़ी कंपनी के सीईओ ने किस तरह से अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में वर्क अनुभव में लिखा है कि उन्होंने 1980 के दशक में ओरेगॉन में डेनी में डिशवॉशर, वेटर और बस बॉय के रूप में कार्य किया था। 

30 साल की उम्र में ही एनवीडिया( Nvidia) की स्थापना कर दी थी

बता दें कि Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग का जन्म ताइवान में हुआ था, अब वह एक अमेरिकी बिजनेस मैन हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग के वर्क एक्पीरिएंस में एक चूक भी है। दरअसल जेनसन हुआंग ने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद एलएसआई लॉजिक में कोरवेयर के डायरेक्टर का पदभार भी संभाला था। उन्होंने एडवांस्ड माइक्रो डिवाइसेज (एएमडी) में माइक्रोप्रोसेसर डिजाइनर के रूप में भी कार्य किया था। लेकिन Nvidia के सीईओ जेनसन हुआंग ने अपने लिंक्डइन प्रोफाइल में इन दो जगहों पर किए गए काम को नही दिखाया है। जेनसन हुआंग ने यहां वर्ष 1983 से वर्ष 1993 तक काम किया था। इसके बाद जेनसन हुआंग ने मात्र 30 साल की उम्र में ही एनवीडिया( Nvidia) की स्थापना कर दी थी।  

जेनसन हुआंग की नेटवर्थ आज 102 बिलियन डॉलर है

जेनसन हुआंग ने जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक छोटे से काम से शुरुआत की थी, जो कि सभी लोगों के लिए एक प्रेरणादायक है। उनके जीवन से सीख मिलती है कि कड़ी मेहनत और संघर्ष से अपनी मंजिल तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। बता दें कि जेनसन हुआंग की नेटवर्थ आज 102 बिलियन डॉलर है। 

जेनसन हुआंग ने वर्ष 2023 में स्ट्राइप के सीईओ पैट्रिक कॉलिसन से  फायरसाइड चैट के दौरान अपना अनुभव बताते हुए कहा था कि उनके पास सभी प्रकार की नौकरियां थी। जेनसन हुआंग ने आगे कहा था कि वह ऐसे स्कूल में गए थे, जहां कई प्रकार के काम करने होते थे। मेरे माता- पिता अमीर नहीं थे। लेकिन उन्होंने मुझे कड़ी मेहनत करना सिखाया और हर तरह की वैल्यूज को सिखाया। वहीं जेनसन हुआंग ने इस चैट के दौरान स्ट्राइप के सीईओ पैट्रिक कॉलिसन को बताया था कि मै बाथरूम साफ किया करता था और आज मै एक कंपनी के सीईओ के पद हूं। वाक्य में Nvidia के CEO जेनसन हुआंग का जीवन हम सब के लिए प्रेरणादायक है। जो जीवन में कड़ी मेहनत और संघर्ष से न डरने की सीख देते है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...

हरीश राणा को SC ने इच्छा मृत्यु की इजाजत दी, देश में पहली बार हुआ ऐसा फैसला

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को...