back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

यूक्रेन ने रूस के कजान शहर में किया 9/11 जैसा हमला, कल ही पुतिन सशर्त युद्ध रोकने के लिए हुए थे तैयार

लंबे समय से युद्ध का दंश झेल रहे रूस-यूक्रेन एक बार फिर आमने सामने हैं। शनिवार की सुबह यूक्रेन ने रूस के कजान शहर पर 9/11 जैसा हमला किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शुक्रवार को रूस के राष्टपति व्लादिमीर पुतिन के सशर्त युद्ध रोकने की बात के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि लंबे समय से युद्ध की मार झेल रहे रूस-यूक्रेन अब बातचीत की टेबल पर आ सकते हैं, लेकिन शनिवार को यूक्रेन ने रूस के कजान शहर में 9/11 जैसे हमले को अंजाम दे दिया।

ड्रोन हमला कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में किया गया

मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस के कजान शहर में बड़ा ड्रोन हमला किया गया है। यह ड्रोन हमला कजान शहर की तीन हाई राइज इमारतों में किया गया है। इस बड़े ड्रोन हमले से भारी नुकसान की खबरे सामने आ रही है। खबरों के अनुसार अभी तक 6 लोगों की इस हमले में जान जा चुकी है। रूस के कजान शहर में हुए इस ड्रोन हमले की सोशल मीडिया में काफी तेजी से वीडियो और फोटो शेयर की जा रही है। जिसमे साफ-साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से ड्रोन सीधे रूस के कजान शहर की हाई राइज बिल्डिंग में जाकर टकरा जाते हैं।

पुतिन सशर्त युद्ध रोकने के लिए हुए थे तैयार

इस हमले पर रूस के रक्षा मंत्रालय की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। रूसी रक्षा मंत्रालय के दावे के अनुसार रूस के एयर डिफेंस सिस्टम ने कजान शहर के ऊपर एक यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है। रूसी मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, ड्रोन हमले के कारण तीन जिलों, सोवेत्स्की, प्रिवोलज्स्की और किरोव्स्की में घरों में आग लग गई है। रूस का कजान शहर इसी साल 2024 में ब्रिक्स सम्मलेन के कारण चर्चा का केंद्र बना था, लेकिन अब इस शहर में ड्रोन हमले ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। रूस के कजान शहर में हुए इस बड़े ड्रोन हमले को अमेरिका के 9/11 (वर्ल्ड ट्रेड सेंटर) हमले की तरह बताया जा रहा है।  

वहीं रूस के कजान शहर में हुए इस ड्रोन हमले का शक यूक्रेन पर जा रहा है। लेकिन जो भो हो इसकी वजह से रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध को सशर्त रोकने की राष्टपति व्लादिमीर पुतिन की पहल पर विराम लगता हुआ दिखाई दे रहा है। राष्टपति व्लादिमीर पुतिन ने 20 दिसंबर 2024 को सशर्त युद्ध को रोकने की पहल की थी

Advertisementspot_img

Also Read:

न रुकेंगे-न झुकेंगे, भारत को फ्यूल सप्लाई जारी रहेगी, बोले पुतिन.. तो PM मोदी ने कहा- ये दोस्ती ध्रुव तारे…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत और रूस के बीच 23वां वार्षिक शिखर सम्मेलन कई ऐतिहासिक फैसलों के साथ संपन्न हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी...
spot_img

Latest Stories

Samsung Vs Apple: गैजेट की दुनिया में Apple से आगे निकली Samsung, इन प्रोडक्ट्स में अब भी Apple पीछे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। टेक इंडस्ट्री में Samsung और Apple...

IPL 2026 Points Table: पहली जीत के बाद SRH ने लगाई छलांग, KKR नीचे खिसकी; जानिए अंक तालिका में कौन कहां?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के...

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵