back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अमेरिकी इंजीनियरों का TCS पर बड़ा आरोप, “हमें काम से निकालकर भारतीयों को रख रहे”

TCS के पूर्व कर्मचारियों का आरोप है कि TCS ने शॉर्ट नोटिस पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया और उनकी जगह पर कम तनख्वाह वाले भारतीय इमिग्रेंट्स को नौकरी दे दी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अमेरिकी इंजीनियरों के ए ग्रुप ने टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इस ग्रुप का दावा है कि कंपनी अमेरिकी इंजीनियरों को काम से निकालकर उनकी जगह पर भारतीय इंजीनियरों को H-1B वीज़ा दिलवाकर रखा जा रहा है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, इन इंजीनियर्स का कहना है कि उन्हें शॉर्ट नोटिस पर नौकरी से निकाल दिया गया और उनकी जगह भारतीयों को रख लिया गया।

TCS पर क्या आरोप हैं?

TCS के 22 पूर्व कर्मचारियों ने कंपनी पर आरोप लगाया है कि उनके साथ नस्ल और उम्र के आधार पर भेदभाव किया गया। ये कर्मचारी अलग-अलग एथनिसिटी के हैं और इनकी उम्र 40 से 60 के बीच है। इनका आरोप है कि TCS ने शॉर्ट नोटिस पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया और उनकी जगह पर कम तनख्वाह वाले भारतीय इमिग्रेंट्स को नौकरी दे दी।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने इस पर लिखा है, “एक तरफ जहां कंपनियों के लेऑफ का नुकसान ज्यादातर सीनियर कर्मचारियों को होता है, वहीं अमेरकन प्रोफेशनल्स का कहना है कि TCS ने उन्हें नस्ल और उम्र के आधार पर टारगेट करके कानून का उल्लंघन किया है।”

आरोप पर TCS ने क्या जवाब दिया

इन आरोपों को TCS ने आधारहीन बताते हुए कहा है कि कंपनी ने कभी भेदभाव नहीं या है। कंपनी के एक स्पोक्सपर्सन ने वॉल स्ट्रीट जर्नल से कहा, “TCS के पास ये साबित करने के लिए मजबूत दस्तावेज हैं कि कंपनी अमेरिका में एक इक्वल अपॉर्चुनिटी एम्प्लॉयर है। कंपनी अपने ऑपरेशंस में पूरी ईमानदारी बरतती है।”

क्या है H-1B वीज़ा

H-1B वीज़ा अमेरिका जारी करता है। ये उन्हीं विदेशी नागरिकों को मिलता है जिनके पास टेक्निकल एक्सपर्टीज़ होती है। ये वीज़ा मिलने के बाद अमेरिका में तीन से छह साल तक काम किया जा सकता है। इसके साथ ही ये वीज़ा रिन्यू भी किया जा सकता है या फिर ग्रीन कार्ड प्रोसेस से H1-B वीज़ा धारकों परमानेंट रेसिडेंस भी दे दिया जाता है।

H-1B वीज़ा सिस्टम के तहत हर साल 65 हजार वीज़ा जारी किए जाते हैं। इनके साथ ही 20 हजार वीज़ा ऐसे लोगों हर साल जारी किए जाते हैं जिनके पास अमेरिकी इंस्टीट्यूट्स की एडवांस्ड डिग्री होती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रंप प्रशासन के इस नए फैसले से खतरे में भारतीय पेशेवर की नौकरी, H-1B के बाद अब बड़ा बदलाव

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग (DHS) के नए नियमों के तहत अब अगर रोजगार प्राधिकरण (वर्क परमिट) का नवीनीकरण...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...