back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ICC Ranking : यशस्वी जायसवाल बने प्लेयर ऑफ द मंथ, इन 2 दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा

ICC Mens Player of the Month : टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बल्ले से जमकर तबाही मचाई।

नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बल्ले से जमकर तबाही मचाई। उन्होंने इतनी कम उम्र और इतने कम मैचों के बाद भी सीरीज में बैक-टू-बैक दो डबल सेंचुरी जड़ी। सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। अब आईसीसी ने यशस्वी जायसवाल को फरवरी के प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना है।

केन विलियमसन और पथुम निसंका भी थे दावेदार

आईसीसी ने प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए तीन खिलाड़ी नॉमिनेट किए गए थे। इनमें यशस्वी के अलावा न्यूजीलैंड के केन विलियमसन और श्रीलंका के पथुम निसंका थे। मगर, जायसवाल ने दोनों को पीछे छोड़कर इस अवार्ड पर कब्जा किया है। आईसीसी ने कहा है कि जायसवाल के आंकड़े बताते हैं कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सलामी बल्लेबाज हो सकते हैं। वह आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की इस साइकिल में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में दो शानदार दोहरे शतक लगाया।

इंग्लैंड के विरुद्ध लगातार दो टेस्ट मैचों में जड़े दोहरे शतक

यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्टनम टेस्ट की पहली पारी में 219 रन बनाए थे। राजकोट टेस्ट की दूसरी पारी में भी डबल सेंचुरी जड़ी थी। इतना ही नहीं फरवरी में कई रिकॉर्ड बनाए। राजकोट में एक टेस्ट पारी में 12 छक्के लगाकर एक टेस्ट पारी में वसीम अकरम के सबसे ज्यादा छक्के के रिकॉर्ड की भी ​बराबरी की।

डॉन ब्रेडमैन और कांबली की बराबरी

जायसवाल ने 22 साल और 49 दिनों की उम्र में बैक-टू-बैक दोहरे शतक लगाकर सर डोनाल्ड ब्रैडमैन और विनोद कांबली की भी बराबरी की। जायसवाल ने फरवरी में तीन टेस्ट मैचों में 20 छक्कों की मदद से कुल मिलाकर 560 रन बनाए। उन्होंने मार्च में अपने टेस्ट कॅरियर के दौरान 1000 रन भी पूरे किए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर बढ़ा विवाद, जानिए क्‍या है ICC के नियम और जांच प्रक्रिया?

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क। टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन को लेकर चर्चा तेज हो गई है।...
spot_img

Latest Stories

Rohit Shetty Birthday: इन फिल्मों ने सिनेमाघरों में चलाया था अपना जादू, आज भी देखना पसंद करते हैं दर्शक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने...

दिल्ली-NCR में तपती गर्मी पर लग सकता है ब्रेक, 15 मार्च को हल्की बारिश के आसार

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी Delhi और आसपास के NCR...

Aamir Khan Birthday: एक्टर की वो फिल्में जिनको देख दर्शक हो गए हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आमिर खान ने अब तक...

चेहरे में जमी Tanning की हो जाएगी छुट्टी, बस अपनाएं यह ट्रिक

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में देखा...

Vastu Tips: घर और बिजनेस में तरक्की के लिए करें ये वास्तु उपाय, दूर होगी कंगाली

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि और...