back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक दूसरे के प्यार में डूबे नजर आएं Ananya Panday और Aditya Roy Kapoor, फोटो हुई सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड में हर दिन नई जोड़ियां बनती हैं और कुछ ही दिनों में उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ जाती हैं। बॉलीवुड में इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड में हर दिन नई जोड़ियां बनती हैं और कुछ ही दिनों में उनके ब्रेकअप की खबरें भी सामने आ जाती हैं। बॉलीवुड में इन दिनों अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर के रिश्ते की खूब चर्चा हो रही है। ये कपल पिछले कुछ दिनों से एक साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहा है। अब दोनों की कुछ सीक्रेट तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें वे दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं।

Ananya and Aditya Snapinsta_app_74359609_548571862595942_4614310564872033896_n_1080.jpg

आदित्य और अनन्या फिलहाल पुर्तगाल में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे

आदित्य और अनन्या फिलहाल पुर्तगाल में एक-दूसरे के साथ समय बिता रहे हैं। इस कपल की एक और रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे से बात करते नजर आ रहे हैं। स्पेन में एक लाइव कॉन्सर्ट में धूम मचाने के बाद, उन्हें लिस्बन के एक रेस्टोरेंट में एक साथ समय बिताते देखा गया। इस बीच दोनों ड्रिंक एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं।

Ananya and Aditya Snapinsta_app_352173583_622400953155016_2497932164575887628_n_1080.jpg

एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आए

लंच और ड्रिंक का आनंद लेते हुए दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे नजर आते हैं। इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट टी-शर्ट सैंडो और स्वेटर पहना हुआ था। ‘द नाइट मैनेजर’ फेम एक्टर आदित्य रॉय कपूर बेहद कैजुअल नेवी ब्लू लिनेन शर्ट में हमेशा की तरह वह सिंपल लुक में भी बेहद हैंडसम लग रहे थे।

Ananya and Aditya Snapinsta_app_337338571_781866539755349_7598518894831008695_n_1080.jpg

आदित्य, अनन्या को गले लगाते नजर आए थे

इससे पहले भी लिस्बन से उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं। इनमें से कुछ तस्वीरों में आदित्य, अनन्या को गले लगाते नजर आए। कहा जा रहा है कि इन तस्वीरों से दोनों ने अपने रिश्ते पर मुहर लगा दी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Republic Day: फिल्मों में आर्मी अफसर बने ये 5 सुपरस्टार, एक ने तो राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । सिनेमा में अभिनेता अक्सर पुलिस, वकील या फिर अलग-अलग पेशों के किरदार निभाते हैं, लेकिन आर्मी अफसर की...
spot_img

Latest Stories

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...