back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Border 2: ‘गदर 2’ के बाद सन्नी देओल ‘बॉर्डर 2’ में दहाड़ने को तैयार, इस समय से शुरू होगी शूटिंग

Border 2 Shooting: गदर 2' की अपार सफलता के बाद अब सन्नी देओल फिल्म बॉर्डर के सीक्वेल की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। 'बॉर्डर 2' में सनी देओल का साथ 'ड्रीम गर्ल' फेम आयुष्मान खुराना देंगे।

नई दिल्ली, रफ्तार। ‘गदर 2’ की अपार सफलता के बाद अब सन्नी देओल फिल्म बॉर्डर के सीक्वेल की शूटिंग शुरू करने जा रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल का साथ ‘ड्रीम गर्ल’ फेम आयुष्मान खुराना देंगे। निर्माता जेपी दत्ता की बेटी एवं निर्माता-लेखिका निधि दत्ता फिल्म को बना रही हैं। फिल्म की शूटिंग निधि के निर्देशन में 2024 की पहली तिमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

जल्द पूरी स्टार कास्ट होगी तय

सनी ने ‘बॉर्डर’ में सबसे अहम भूमिका निभाई थी। एक्टर ने लीड रोल में धांसू डायलॉग्स से फैंस के हौलसे बुलंद किए थे। एक बार फिर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में उनका जलवा दिखेगा। माना जा रहा कि आने वाले हफ्ते में पूरी स्टार कास्ट तय हो जाएगी।

जेपी दत्ता की बेटी लिख रहीं स्क्रिप्ट

चर्चा है कि निधि दत्ता फिल्म की स्क्रिप्ट लिख रही हैं। उनका मानना है कि ‘बॉर्डर 2’ देश में अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म होगी। अपने पूर्ववर्तियों के विपरीत, फिल्म का उद्देश्य भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के सहयोगात्मक प्रयासों को दिखाना है। उम्मीद है कहानी में वॉर हीरो और शहीदों की व्यक्तिगत कहानियों को जोड़ा जाएगा, ताकि युद्ध में मानवीय स्पर्श जुड़ जाएगा।

जेपी को था ऐसी कहानी का इंतजार

फिल्म के लिए ग्राउंडवर्क 2022 में शुरू हुआ था। उसमें कई स्थानों पर शूटिंग के लिए रक्षा मंत्रालय से आवश्यक अनुमति लेने के लिए निर्माता ने दिल्ली की यात्राएं की। ऐतिहासिक घटनाओं का प्रामाणिक प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए भी यात्राएं की थीं। जेपी दत्ता ऐसी कहानी बनाने पर अड़े थे, जो ‘बॉर्डर’ की विरासत के साथ न्याय कर सके।

सन्नी इस फिल्म में आएंगे नजर

सनी देओल के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अपकमिंग फिल्म सफर की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल में फिल्म की शूटिंग का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह मुंबई की सड़कों पर नशे में घूमते दिखे थे। वहीं, आयुष्मान खुराना आखिरी बार ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

iPhone जैसा डिजाइन और 7000mAh बैटरी! Realme 16 5G इस दिन भारत में होगा लॉन्च, Selfie के लिए मिलेगा नया जुगाड़!

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर...

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵