back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का टीजर रिलीज, फैंस कर रहे तारीफ

अजय देवगन की फिल्म मैदान का शानदार टीजर रिलीज हो गया है। फैंस फिल्म का टीजर देख काफी तारीफ कर रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क|अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ का शानदार टीजर रिलीज हुआ है, जिसमें वे फुटबाॅल कोच के तौर पर नजर आ रहे हैं। फुटबाॅल के शानदार क्रेज को देखने के बाद फिल्म में खेल मैदान की कुछ शानदार झलकी देखने को मिलती है। बुधवार को फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है। वहीं फिल्म के ट्रेलर की डेट भी सामने आ चुकी है।

फिल्म को लेकर काफी चर्चा है। 30 सेकेंड के टीजर की शुरुआत के दौरान बच्चों के फुटबाॅल देखने का सीन देखने को मिलता है। वहीं सीन में अजय देवगन भी शानदार अंदाज में नजर आते हैं।

टीजर को शेयर करते हुए अजय देवगन ने बताया, कि “आ जाओ आप मैदान के अंदर। हम फुटबाॅल के गोल्डन एरा की स्टोरी देखने को तैयार है।” अजय ने बताया कि फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को रिलीज होगा।

लोगों ने की तारीफ

लोगों ने ट्रेलर की खूब तारीफ की। अजय देवगन की हर कोई सराहना कर रहा है। फुटबाॅल पसंद करने वाले लोगों की लाॅटरी लग चुकी है। वहीं एक ने बताया कि “ये मेरी फिल्म है।” दूसरे फुटबाॅल फैन ने कहा कि “इंडियन फैंस के लिए शानदार ट्रीट है।”

ईद पर रिलीज हुई फिल्म

बताया गया, कि फिल्म की रिलीज डेट पहले बदल गई है। वहीं इस फिल्म को ईद पर रिलीज किया जाना है। बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के प्रोडक्शन में बनी हुई ये फिल्म में अजय देवगन एक जबरदस्त कोच सैयद अब्दुल करीम के तौर पर दिखने वाले हैं। फिल्म का डायरेक्शन अमित शर्मा द्वारा किया गया है। वहीं ये साल 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबाॅल पर आधारित कहानी है। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म में अजय के अलावा गजराव राव भी मुख्य भूमिका में दिखने वाले हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मैदान’ ने चार दिन में की 21.85 करोड़ की कमाई, 2 दिन के लिए टिकट में हुआ बदलाव

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ 11अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कमाई की...
spot_img

Latest Stories

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵