back to top
18.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जब फिल्म प्रमोशन के दौरान ईशा देओल ने फैन को जड़ा थप्पड़, बताया पूरा किस्सा…

ईशा देओल ने एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान हुए छेड़खान के बारे में जिक्र करते हुए उसका खुलासा किया हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईशा देओल बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना अच्छा अभिनय कर चुकी हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म ‘दस’ के प्रमोशन के दौरान हुई घटना का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक शख्स ने कैसे उन्हें गलत तरीके से छुआ जिसके बाद उन्होंने उसको भीड़ में ही सबक सिखाया। 

2005 में आई फिल्म ‘दस’ की थी घटना 

द मेल फेमिनिस्ट के एक एपिसोड में ईशा देओल ने अपने साथ हुई छेड़खानी पर बात करते हुए इसका खुलासा किया। उन्होने बताया कि, ‘यह घटना पुणे में ‘दस’ के प्रमोशनल इवेंट के दौरान हुई थी। जहां संजय दत्त, सुनील शेट्टी, जायद खान और अभिषेक बच्चन सहित कई सेलेब्स मौजूद थे। जब मैं प्रमोशन के दौरान एंटर कर रही थी तब एक शख्स ने भीड़ का फायदा उठाते हुए मुझे गलत तरीके से छुआ। हालांकि उसे समय मेरे आस-पास काफी बाउंसर खड़े थे लेकिन मैंने उस शख्स का हाथ पकड़ा और अपनी ओर खींच कर जोरदार एक तमाचा दिया।’

एक्ट्रेस ने कहा ऐसी घटनाओं को नहीं करना चाहिए इग्नोर

इस घटना के बारे में बात करते हुए ईशा देओल ने आगे कहा कि, ‘मुझे गुस्सा बहुत काम आता है मैं कभी भी गुस्सा नहीं करती। लेकिन अगर कोई मेरी सहनशीलता से बढ़ कर कुछ करता है, तो मैं रिएक्ट करती हूं। मेरे साथ ही नहीं अगर किसी भी महिला के साथ ऐसी घटना हो रही हो तो उसे आगे आकर बोलना चाहिए और उस इंसान को सबक सिखाना चाहिए।’

एक्ट्रेस ने दिया महिलाओं को सलाह 

इसके आगे एक्ट्रेस ने महिलाओं को सलाह देते हुए कहा कि,’पुरुष हमसे शारीरिक रूप में मजबूत होते हैं इसके कारण कभी भी डरना नहीं चाहिए। मेरा मानना है कि महिलाएं स्ट्रॉन्ग होती हैं उन्हें इस तरह की घटना को बर्दाश्त नहीं करना चाहिए।

18 साल की उम्र में धर्मेद्र कराना चाहते थे ईशा की शादी 

ईशा देओल ने अपने इंटरव्यू में पिता धर्मेंद्र के बारे में भी बात करते हुए काई बातों का खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि, ‘मैं फिल्म करू ये पापा को नहीं पसंद था बल्की वो तो मुझे फिल्मों में आने ही नहीं देना चाहते थे। क्योंकि वो एक रुढ़िवादी सोच के थे क्योंकि वह पंजाबी थे। वो चाहते थे कि मैं जल्द से जल्द शादी कर लू। जबकि उस समय मेरी उम्र केवल 18 साल की थी। मैं उन्हें गलत नहीं कहूंगी क्योंकि यह उनकी कंडिशन थी वह उस सोच से आते थे। उनके परिवार की औरतें की परवरिश शायद इस प्रकर ही हुई थी। लेकिन मेरे घर में मेरी परवरिश उसके बिलकुल अलग थी। मैंने हमेशा मेरी मां को फिल्मों में एक्टिंग करते देखा है और मैं भी कुछ करना चाहती थी।’ 

12 साल बाद पति से हुआ तलाक 

एक्ट्रेस के वर्कफ्रांट की बात करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। उनकी एक्टिंग और फिल्में आज भी लोगों को काफी पसंद आती है। वहीं, एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो, ईशा देओल ने 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी से शादी की थी और वह दो बेटियों की मां हैं। हालांकि उन्होंने इसी साल फरवरी 2024 में अपने पति से अलग होने का अनाउंसमेंट भी किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां दुनिया भर की फिल्मों को कलाकारों को इस समारोह में सम्मानित किया गया, वहीं श्रद्धांजलि...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...