back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aishwarya HBD: 50 की उम्र में भी ऐश्वर्या बनी दीपिका और आलिया के लिए खतरा, ये 5 फिल्में कमाएंगी 1 हजार करोड़!

Aishwarya Rai Career:1997 में फिल्म इरुवर से कॅरियर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या राय आज जन्मदिन मना रही हैं। 50 साल की यह एक्ट्रेस अब भी कमाल की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 1997 में फिल्म इरुवर से कॅरियर की शुरुआत करने वाली ऐश्वर्या राय आज जन्मदिन मना रही हैं। 50 साल की यह एक्ट्रेस अब भी कमाल की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा हैं। यही वजह है कि इनके खाते में 5 बड़ी फिल्में हैं, जो 1 हजार करोड़ रुपए का कलेक्शन कर सकती हैं। ऐसे में ऐश्वर्या मौजूदा टॉप एक्ट्रेस दीपिका, आलिया के लिए खतरा भी बन सकती हैं।

ऐश्वर्या की अपकमिंग फिल्में

ऐश्वर्या को आखिरी बार फिल्म पोन्नियन सेल्वन 2 में देखा गया था। अब यह वो कौन थी की रिमेक में दिखेंगी। इनके साथ शाहिद कपूर होंगे। फिल्म की रिलीज डेट जारी नहीं हुई है। फिल्म रात और दिन रिमेक में एक्ट्रेस दिखेंगी। फिल्म के पहले भाग को नरगिस दत्त को नेशनल अवॉर्ड मिला था। सुजोय घोष भी ऐश्वर्या को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इसमें एक्ट्रेस के साथ सैफ अली खान होंगे।

मणिरत्नम की फिल्म में आएंगी नजर

ऐश्वर्या राय बहुत जल्द मणिरत्नम की फिल्म में नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस गुलाब जामुन फिल्म में भी दिखेंगी। मेकर्स ने फिल्म को लेकर 2022 में ऐलान किया था।

826 करोड़ रुपए की मालकिन

ऐश्वर्या राय की कुल संपत्ति 826 करोड़ रुपए की है। यह एक्ट्रिंग, विज्ञापन के अलावा बिजनेस से भी खूब पैसे कमाती हैं। इन्होंने मुंबई से लेकर दुबई तक प्रॉपर्टी खरीद रखी है। दुबई के सेंचुरी फॉल में आलीशान विला की कीमत 16 करोड़ रुपए है। मुंबई के बांद्रा में 30 करोड़ रुपए का अपार्टमेंट है। यह फ्लैट Skylark Towers के 37वें फ़्लोर पर है। वैसे, ऐश्वर्या यहां नहीं रहती हैं।

लग्जरी कार का कलेक्शन

ऐश्वर्या के पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। उनकी फेवरेट कार ‘Bentley CGT’ है। यह वर्ल्ड की शानदार कारों में शामिल है। इसकी कीमत 3.65 करोड़ रुपए है। एक Mercedes Benz S500 है, जिसकी कीमत 2.35 करोड़ रुपए है। Audi 8L है, जिसकी कीमत 1.12 करोड़ रुपए है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...