back to top
20.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन को फैन ने लगाया गले

मुंबई, 22 मई (आईएएनएस)। बॉलीवुड स्टार ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म फेस्टिवल के 75वें संस्करण में शामिल हुईं। इस दौरान उनके एक फैन ने उन्हें गले लगा लिया और उसका वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक्ट्रेस फिल्म फेस्टिवल के बाहर फैंस और मीडिया से बातचीत करती हुई नजर आ रही हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके चारों और फैंस की भीड़ बड़ी संख्या मौजूद हैं। मोरक्को से आए एक शख्स ने जब ऐश्वर्या राय बच्चन को बताया कि वह उनका फैन है, तो जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा, बहुत-बहुत धन्यवाद, आप बहुत दयालु हैं। वीडियो में अचानक एक और फैन आगे बढ़ता है और ऐश्वर्या को गले लगा लेता है। इस दौरान वीडियो में एक और फैन यह कहता हुआ सुनाई देता है, सो लकी। ऐश्वर्या राय जल्द ही मणिरत्नम की पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देंगी। अब से पहले वह राजकुमार राव संग फन्ने खां में नजर आई थीं। –आईएएनएस पीके/एसजीके

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...