back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rituraj Singh Death: फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह का निधन, ‘अनुपमा’ में निभाए किरदार से फैंस के दिलों में जिंदा

Actor Rituraj Singh: फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह ने कार्डियक अरेस्ट की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक है। 59 वर्षीय ऋतुराज काफी दिनों से बीमार थे।

नई दिल्ली, रफ्तार। फेमस एक्टर ऋतुराज सिंह ने कार्डियक अरेस्ट की वजह से दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक है। 59 वर्षीय ऋतुराज काफी दिनों से बीमार थे। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। ऋतुराज पेनक्रियाज की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे। फिर डिस्चार्ज होकर घर लौट आए थे। उसके बाद 19 फरवरी की रात उनको कार्डियक अरेस्ट हुआ और उनका निधन हो गया।

आलिया-वरुण की फिल्म में किया था काम

ऋतुराज ने कई फिल्मों में भी काम किया था। उन्होंने वरुण धवन और आलिया की फिल्म बद्रीनाथ की दुल्हनिया (साल 2017), ‘वश- पॉस्स्ड बाय द ऑब्सेस्ड’ और ‘थुनिवु’ (साल 2023) जैसी हिट फिल्मों में नजर आए थे। उनकी आखिरी फिल्म यारियां 2 रही। फिल्म बीते साल रिलीज हुई थी।

वेब सीरीज इंडिया पुलिस फोर्स में निभाया किरदार

ऋतुराज ने कई वेब सीरीज में भी काम किया। इनमें ‘द टेस्ट केस’, ‘हे प्रभु’, ‘क्रिमिनल’, ‘अभय’, ‘बंदिश बैंडिट्स’, ‘नेवर किस योर बेस्ट फ्रेंड’ और ‘मेड इन हेवन सीजन 2’ आदि शामिल हैं। उनकी आखिरी वेब सीरीज रोहित शेट्टी की ‘इंडिया पुलिस फोर्स’ रही।

इन सीरियल्स में किया काम

ऋतुराज का टीवी इंडस्ट्री में लंबा करियर रहा है। उन्होंने आखिरी बार रूपाली गांगुली के हिट ड्रामा सीरियल ‘अनुपमा‘ में दिखे थे। उन्होंने सीरियल में यशपाल की भूमिका निभाई थी। ‘अपनी बात’, ‘ज्योति’, ‘हिटलर दीदी’, ‘शपथ’, ‘वॉरियर हाई’, ‘आहट’, ‘अदालत’, ‘दीया और बाती’ जैसे तमाम हिट शो में काम किए।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: चौकीदारी से करोड़ों की शान तक, गुरमीत चौधरी का दमदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टीवी इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता Gurmeet Choudhary आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 22 फरवरी 1984 को बिहार के भागलपुर में जन्मे गुरमीत का...
spot_img

Latest Stories

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...

Journalism Course After 12th: इंटर के बाद पत्रकारिता कैसे करें? कम फीस में बेस्ट कॉलेज और पूरा करियर गाइड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पत्रकारिता (Journalism) में करियर बनाना (Journalism...

दिल्ली विधानसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक: गेट तोड़कर घुसी अज्ञात कार, स्पीकर की गाड़ी पर फेंकी स्याही

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था को...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵