back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Tumbbad Re-release के बीच Sohum Shah ने बताया- Tumbbad 2 भी आएगी, ये होगी कहानी…

Tumbbad 2 का टीज़र आ गया है। फिल्म में तुम्बाड़ के बाद की कहानी दिखाई जाएगी। सोहम शाह ने बताया था कि ये फिल्म विनायक के बेटे पांडुरंग की कहानी दिखाएगी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। साल 2018 में आई Sohum Shah की फिल्म Tumbbad दोबारा रिलीज़ हुई है और नई फिल्मों को धूल चटा रही है। अब Sohum Shah ने अनाउंस किया है कि Tumbbad 2 भी आएगी। उन्होंने फिल्म का टीज़र भी रिलीज़ कर दिया है।

Tumbbad भारतीय सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। ऐसे में इसके सेकंड पार्ट के अनाउंसमेंट ने फैन्स का उत्साह बढ़ा दिया है।

सोहम शाह ने फिल्म के सेकंड पार्ट को लेकर कही ये बड़ी बात 

हाल ही में सोहम शाह ने लल्लनटॉप से बातचीत में बताया कि उन्हें लगता है कि तुम्बाड़ ने जिस ऊंचाई को छुआ है, वहां तक पहुंच पाना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि फैन्स तुम्बाड़ के बाद की कहानी देखना डिजर्व करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि दर्शक तुम्बाड़ 2 को भी उतना ही प्यार देंगे जितना तुम्बाड़ को मिला था।

सोहम शाह ने ये भी कहा कि जब फिल्म पहली बार रिलीज़ हुई थी तब फिल्म को दर्शकों का वो प्यार नहीं मिल पाया था जिसकी वो हक़दार थी। लेकिन इसके बावजूद फैंस ने दुबारा फिल्म को री रिलीज़ करने की मांग की और अब फिल्म बॉक्सऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म तुम्बाड़ की स्टोरी की बात करें तो यह कहानी महाराष्ट्र में बसें एक गांव जिसका नाम तुम्बाड़ रहता है वहा से शुरु होती है इसी गांव में विनायक यानि सोहम शाह अपनी मां और भाई के साथ रह रहा होता है। फिल्म की आगे की कहानी एक खजाने की इर्द गिर्द घूमती है।

इतना रहा फिल्म का कलेक्शन?

रिपोर्ट्स के अनुसार सोहम शाह की फिल्म तुम्बाड़ ने 1.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म जब पहली बार 2018 में रिलीज़ हुई थी तो 0. 65 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में कहा जा रहा है कि फिल्म ने इस बार बॉक्सऑफिस पर दुगना कलेक्शन किया है। 

हमारे साथ वॉट्सऐप पर भी जुड़ें –

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵