back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गुरु रंधावा के साथ सिंगिंग में डेब्यू करेंगे कपिल शर्मा

कॉमेडि किंग कपिल शर्मा जल्द ही संगीत की दुनिया में अपना कदम रखने जा रहे हैं। कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

नई दिल्ली,एजेंसी।  मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा अब संगीत की दुनिया में अपना कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रविवार शाम को इंस्टाग्राम पर, कपिल ने सिंगर गुरु रंधावा के साथ कोलाब्रेशन करने की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने अपने आने वाले नए गाने की जानकारी दी।

पोस्टर में कपिल ने ब्लैक टी-शर्ट के ऊपर ब्राउन कोट और डार्क सनग्लासेज पहने हैं। गुरु रंधावा ब्लैक स्वेटर, मैचिंग कोट और ग्लव्स में नजर आए। गाना 9 फरवरी को रिलीज होगा। गाने का टाइटल ‘अलोन’ है।

कैप्शन में उन्होंने लिखा कि हम आप सभी के साथ ‘अलोन’ शेयर करने के लिए उत्साहित हैं। दुनिया को कपिल शर्मा का पहला गाना सुनने के लिए इंतजार नहीं कर सकते। यह गाना 9 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए, मीका सिंह ने कहा, “क्या बात है एक फ्रेम में 2 रॉक स्टार।” फैंस ने भी दोनों की जोड़ी पर जमकर प्यार बरसाया है। एक यूजर ने लिखा, “सुपर डुपर एक्साइटेड।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “चलो रॉक गुरु बेबी और कपिल…इस गाने की सफलता के बाद आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकता।”

हाल ही में, गुरु रंधावा ने शहनाज गिल के साथ मून राइज गाने पर काम किया। वहीं कपिल की आने वाली फिल्म ज्विगेटो, 17 मार्च को सिनेमाघरों में अपनी शुरुआत करेगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ी घटनाओं पर कपिल शर्मा ने कसा तंज, कहा-गैंगस्टर भी लगे हुए हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में मंगलवार शाम आयोजित नेटफ्लिक्स के What Next इवेंट में अभिनेता-कॉमेडियन कपिल शर्मा अपने चिर-परिचित अंदाज़ में नजर आए। मंच...
spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...