back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ब्रेकअप की खबरों के बीच Arjun Kapoor के जन्मदिन पर Malaika Arora ने ऐसी स्टोरी लगाई कि सब चौंक गए

अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका अरोड़ा के न आने पर उनके ब्रेकअप की खबर सामने आने लगी और अब एक्ट्रेस ने एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर दिया हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अर्जुन कपूर आज अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। बर्थडे से एक दिन पहले बर्थडे पार्टी आयोजित की गई, जिसमें कई सेलेब्स नजर आए लेकिन मलाइका अरोड़ा नहीं आई। इसके बाद चारों तरफ कपल के ब्रेकअप की खबर फैलने लगी।अब इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।  

मलाइका ने पोस्ट के जरिए कही दिल की बात 

अर्जुन की बर्थडे पार्टी से गायब मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में भरोसे को लेकर एक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, ‘मैं ऐसे लोगों को पसंद करती हूं जिनपर मैं आंख बंद करके भरोसा कर सकूं और जो पीठ पीछे मेरे भरोसे को बरकरार रखें।’ अब इस पोस्ट से फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि ये पोस्ट अर्जुन कपूर के लिए शेयर किया गया है। 

1719402745406-Malaika Arora.jpeg

5 साल तक किया डेट 

मलाइका अरोड़ा ने 2017 में अरबाज खान से तलाक लिया इसके बाद साल 2019 से वो और अर्जुन कपूर एक साथ हैं। इसके बाद ऐसे कई मौके आए जब एक दूसरे को साथ देखा गया। ये रिश्ता 5 साल तक एकदम बढ़िया था, लेकिन अब इनके अलग होने की खबरें आ रही हैं। हालांकि, कपल ने इसे लेकर कोई पुष्टि अभी तक नहीं की है।

 बर्थडे पार्टी में मलाइका नहीं हुईं शामिल 

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के अलग होने की खबर की पुष्टि तब हुई जब कल रात अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में मलाइका शामिल नहीं हुई। जिसके बाद फैंस को ये अंदाजा लग गया था कि कपल के बीच कुछ तो चल रहा हैं, इस पार्टी में जाह्नवी कपूर, संजय कपूर और महीप कपूर और वरुण धवन जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए थे।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करे– Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

डेटिंग अफवाहों पर मलाइका अरोड़ा की प्रतिक्रिया, बताया कौन है उनकी ज़िंदगी का ‘मिस्ट्री मैन’

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में अपने निजी जीवन और डेटिंग अफवाहों पर बात की। The Namrata Zakaria Show...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...