back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 25, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ronit Roy Birthday: इस सुपरस्टार के बॉडीगार्ड थे रॉनित रॉय, आज बॉलीवुड-टीवी इंडस्ट्री तक छाए हुए

Ronit Roy Career: एक्‍टर रोनित रॉय आज 58वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने इस एक्टर का जन्म नागपुर में 11 अक्‍टूबर, 1965 में हुआ था।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्‍टर रोनित रॉय आज 58वां जन्‍मदिन मना रहे हैं। टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने इस एक्टर का जन्म नागपुर में 11 अक्‍टूबर, 1965 में हुआ था। रोनित (Ronit Roy Birthday) को छोटे पर्दे का अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) कहा जाता है। रोनित को इंडस्ट्री में 31-32 साल हो गए हैं। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में बेहतरीन अदाकारी का परिचय दिया है। रोनित की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन्होंने कॅरियर की शुरुआत 1992 में रिलीज हुई फिल्म जान तेरे नाम से की थी।

पहचान मिलते ही रिजेक्ट करने लगे थे फिल्में

एक्टर अपनी पहली फिल्म से दुनियाभर में पहचान बनाई थी। कुछ समय बाद उनको फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे, तब उन्होंने फिल्मों को रिजेक्ट करना शुरू कर दिया था। धीरे-धीरे उनके कॅरियर का ग्राफ गिरने लगा। एक्टर ने अपने कॅरियर को लेकर कई खुलासे किए हैं, जो हैरान करने वाले थे।

दो साल तक आमिर खाने के थे बॉडीगार्ड

रोनित रॉय (Ronit Roy) ने बताया है कि वो कॅरियर की शुरुआत में दो साल तक आमिर खान (Aamir Khan) के बॉडीगार्ड थे। इससे उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। रोनित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि आमिर अपने काम को लेकर कड़ी मेहनत करते थे। आज भी करते हैं। वो भी उनके कदमों पर चलने की कोशिश करते थे और करते हैं।

इस प्रोड्यूसर ने बनाया था रॉनित को स्टार

कॅरियर का ग्राफ लगातार गिरने के बाद रोनित की जिंदगी में एक प्रोड्यूसर की एंट्री हुई, जिन्होंने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी। प्रोड्यूसर कोई और नहीं, बल्कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) थीं। इन्होंने एक्टर को फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कसौटी जिंदगी की में मुख्‍य किरदार दिया था। इसने रोनित को रातों-रात स्टार बनाया था। इस समय एक्टर कई हिट फिल्मों और टीवी शो में नजर आते हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Amitabh Bachchan ने सोशल मीडिया पर किया ऐसा ट्वीट, फैंस में मचा तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहते हैं। X (ट्विटर), इंस्टाग्राम और टम्बलर पर वे रोजाना फैंस...
spot_img

Latest Stories

IPL Orange Cap: इन 3 दिग्गज बल्लेबाजों का रहा दबदबा, जानिए किसने कितनी बार जीता खिताब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL Orange Cap उस बल्लेबाज को...

Harish Rana Death: पंचतत्व में विलीन हुए इच्छामृत्यु पाने वाले हरीश राणा, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय इतिहास में पहली बार इच्छामृत्यु...

Ranveer Singh की Dhurandhar 2 की आंधी का जलवा बरकरार, छठवें दिन भी किया बढ़िया कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह Ranveer Singh की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵