back to top
29.1 C
New Delhi
Sunday, March 29, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Salim Khan Birthday: बच्चों के स्कूल की फीस भरने के भी नहीं थे पैसे, आज करोड़ो के हैं मालिक

हम सभी सलीम खान को जानते हैं मगर फिल्मों से पहले उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया। एक समय था जब सलीम खान के पास इतने पैसे भी नहीं की वे अपने बच्चों की फीस भर सकें।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सलीम खान का नाम बॉलीवुड में बहुत बड़ा है। लेकिन उनका शुरुआती करियर काफी संघर्षों से भरा था। बॉलीवुड के दिग्गज लेखक और अभिनेता सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 में हुआ था। एक समय था जब सलीम-जावेद के नाम से फिल्में चलती थीं और वे बॉलीवुड के सबसे बड़े लेखक बन गए थे। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं था। आज सलीम खान का 89वां जन्मदिन हैं। आइए उनके जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनसे जुड़े किस्सों के बारे में बताते हैं।

इंदौर से मुंबई तक का सफर

सलीम खान का जन्म इंदौर में हुआ था। फिल्मों में उन्हें मौका एक शादी में मिला जहां फिल्म निर्माता अमरनाथ ने उन्हें हीरो बनने का ऑफर दिया। हालांकि, सलीम पहले थोड़ा हिचकिचाए लेकिन निर्माता की बातों से उन्हें भरोसा हुआ और वे मुंबई जाने के लिए तैयार हो गए।

मुंबई में किया संघर्ष

मुंबई पहुंचने पर सलीम खान ने मरीना गेस्ट हाउस में छोटे से कमरे में रहना शुरू किया। वहां उन्हें कई बार लगा कि वे वापस लौट जाएं लेकिन अपने बड़े भाई का ताना याद करके उन्होंने हार मानने का नाम नहीं लिया। सलीम ने कई छोटी फिल्में कीं जिनमें उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली।

जावेद अख्तर से मुलाकात

सलीम की मुलाकात जावेद अख्तर से फिल्म सरहदी लुटेरे के दौरान हुई। जावेद तब क्लैपर ब्वॉय थे और बाद में वे सलीम के साथ मिलकर कई सुपरहिट स्क्रिप्ट्स लिखने लगे। फिल्म हाथी मेरे साथी की सफलता के बाद सलीम-जावेद की जोड़ी को जबरदस्त पहचान मिली और उनका करियर राइटर के रूप में शरू हो गया।

सलमान खान के स्कूल की फीस नहीं भर पाए थे

सलीम खान के जीवन में एक समय ऐसा भी आया जब उनके पास अपने बेटे सलमान खान की स्कूल फीस भरने के लिए पैसे नहीं थे। सलमान को फीस न देने पर स्कूल में सजा दी गई थी। सलीम ने प्रिंसिपल से कहा कि अगर किसी को सजा देना है तो वह उन्हें दी जानी चाहिए क्योंकि फीस भरने की जिम्मेदारी उनकी है।

सलीम खान की यह संघर्षपूर्ण यात्रा उनकी जिद और मेहनत का बेहतरीन उदाहरण है जिसने उन्हें बॉलीवुड का दिग्गज लेखक बना दिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

आज Kamada Ekadashi पर इस प्रकार करें पूजा विधि, प्रसन्न हो जाएंगे विष्णु भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कामदा एकादशी (Kamada Ekadashi) का...

Tamannaah Bhatia का सबसे खूबसूरत और ग्लैमरस साड़ी लुक्स, जिसे देख फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अपनी हर अदा और लुक...

हेयर फॉल से हो रही हैं परेशान, बस हफ्ते में 2 बार करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हेयर फॉल (बाल झड़ना) आजकल...

Vastu Tips: आज कामदा एकादशी पर करें ये वास्तु उपाय, बदल जायेगा भाग्य

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि...

Astro Today 29 March 2026: वृषभ राशि- शेयर बाजार से फायदा होगा, आपके खर्च भी बढ़ेंगे

धन लाभ: शेयर बाज़ारसे अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा,...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵