back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Helen Birthday: बर्मा से भारत आईं थी हेलेन, कठिन परिस्थितों में गुजारा जीवन, बन बैठी भारत की डांसिंग क्वीन

सलीम खान की पत्नी हेलेन कठिन परिस्थितियों में बर्मा से भागकर भारत आईं थीं। काफी मेहनत के बाद वे भारत की डांसिंग क्वीन बन गईं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। सलमान खान के पिता सलीम खान की दूसरी पत्नी हेलेन का आज 21 नवंबर को जन्मदिन है। हेलन बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और डांसर हैं जिन्हें डांसिंग क्वीन भी कहा जाता है। उनका जन्म बर्मा में हुआ था लेकिन उनका बचपन बहुत कठिन था। 1943 में जब जापान ने बर्मा पर कब्जा किया तब हेलेन का परिवार असम भाग आया। इस दौरान उनका परिवार भूख और कठिनाई का सामना कर रहा था और कई लोग रास्ते में मारे गए। हेलन के पिता भी युद्ध में मारे गए।

सलीम खान के बच्चे हेलेन को अपनी मां जैसा मानते है

हेलेन ने 1957 में पहली शादी की थी लेकिन बाद में उनका तलाक हो गया। फिर उन्होंने सलीम खान से दूसरी शादी की। सलीम खान की पहली पत्नी के बच्चे हेलेन को अपनी मां की तरह मानते हैं। हेलेन का करियर शानदार रहा। उन्होंने फिल्म गुमनाम, चाइना टाउन और छोटे सरकार जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय किया। उन्होंने जैसे सुकू सुकू, ओह हसीना जुल्फों वाली और ये मेरा दिल जैसे गानों पर डांस किया है जो आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ हैं। हेलन की मेहनत और संघर्ष की कहानी प्रेरणा देती है।

हेलेन डांस के लिए मशहूर हैं

अभिनेत्री हेलेन को उनके खास डांस के लिए जानी जाती हैं और उनकी सफलता ने फिल्म इंडस्ट्री में कई अभिनेत्रियों को प्रेरित किया। उन्होंने फिल्मों में छोटे किरदारों से शुरुआत की लेकिन अपनी नृत्य कला के कारण वह फिल्मों की मुख्य आकर्षण बन गईं।

सौतेले बेटे के साथ बातचीत में किया ये खुलासा

हेलेन ने अपने सौतेले बेटे अरबाज खान के साथ एक टॉक शो द इनविंसिबल्स में बातचीत की। अरबाज ने उनसे पूछा कि क्या कभी डांसिंग के अलावा एक्टिंग करने की इच्छा हुई। इस पर हेलेन ने बताया कि वह बहुत भाग्यशाली रही हैं कि 42 साल तक डांस करती रही। उन्होंने यह भी कहा कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री उतनी खुली नहीं थी और अगर आपको सम्मान मिलता था तो वह एक बड़ी बात थी।

हेलेन अभिनेत्रियों से अलग कपड़े पहनती थीं

हेलेन से यह भी पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी प्रतिस्पर्धा या डर महसूस किया। इस पर उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे कपड़े पहनना शुरु कर दिए जो उन दिनों कोई भी अभिनेत्री नहीं पहनती थी। वे साड़ी और टीका पहना करती थीं। उन्होंने बताया कि बहुत सी अभिनेत्री वहीं करती थीं जो हेलेन करती थीं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

Birthday Special: पत्नी की आखिरी इच्छा पूरी नहीं कर पाए तो रो पड़े थे नीतीश कुमार, जन्मदिन पर जानिए उनकी जिंदगी के अनसुने किस्से

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। सूबे की राजनीति में कई बड़े चेहरे रहे हैं,...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵