back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bigg Boss 18: वीकेंड का वार होस्ट करने को तैयार सलमान खान, प्रोमो में नजर आया गुस्सा वाला अंदाज

बिग बॉस सीजन 18 के वीकेंड के वार सामने आया है। प्रोमो में सलमा खान, अविनाश मिश्रा और दिग्विजय सिंह राठी की क्लास लगते हुए नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस18 के वीकेंड के वार से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। शनिवार और रविवार का वार सलमान खान ही होस्ट करने वाले हैं। इससे जुड़ा एक प्रोमो भी सामने आ गया है। शुक्रवार का वार सलमान खान के होस्ट न करने से दर्शक काफी निराश हो गए थे। ऐसा लग रहा था कि सलमान खान इस हफ्ते भी शो होस्ट नहीं करेंगे। लेकिन अब उन्हें प्रोमो में देखकर दर्शक काफी खुश हो गए हैं। 

 सलमान खान ने ली इन सदस्यों की क्लास 

वीकेंड के वार से जुड़ा एक प्रोमो सामना आया है। प्रोमो में सलमान खान, दिग्विजय सिंह राठी और अविनाश मिश्रा की क्लास लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान कहते हैं, ‘अविनाश और दिग्विजय जींस को फाड़ो।’ इस पर दिग्विजय कहते हैं कि नहीं फट रही है जींस सर। ये सुनते ही सलमान कहते हैं कि नहीं फट रही है। एक जींस आपसे फट नहीं रही है और आदमी फाड़ने की बात कर रहे हैं बीच से, दिग्विजय कितने आदमी आपने बाहर फाड़े है। इसके साथ ही सलमान कहते हैं कि लग रहा है कि घर में दिखाने के लिए सब लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। 

खुशी और डॉली चायवाला लगाएंगे एंटरटेनमेंट का तड़का

बिग बॉस वीकेंड के वार के प्रोमो में दिखाया जाता है कि सलमान खान के साथ स्टेज पर खुशी आती हैं। खुशी जो एक सिंगर हैं। खुशी का गाना सुनकर सभी घर वाले काफी एंटरटेन होते हैं। इसके साथ ही घर में डॉली चायवाला की एंट्री होती है। सलमान खान उनका कंपेयर बग्गा से करते हैं। प्रोमो में काफी मस्ती मजाक चलता हुआ नजर आ रहा है।

अशनीर ग्रोवर से सलमान खान हुए नाराज 

बिग बॉस के वीकेंड का वार से जुड़ा एक नया प्रोमो सामने आया है। प्रोमो में शार्क टैंक इंडिया’ फेम अशनीर ग्रोवर दिखाई दे रहे हैं। वहीं सलमान खान अशनीर ग्रोवर से पूछ रहे हैं कि मैंने आपको एक वीडियो में ये कहते हुए सुना है कि हमने उसे इतने पैसों में साइन कर लिया। आपने फिगर भी गलत बताए थे, तो ये दोगलापन क्या है? सलमान का सवाल सुनकर बड़ी ही शालीनता के साथ अशनीर ने उनसे कहा,”आपको जब हमने हमारा ब्रैंड एंबेसडर बनाया था, वो हमारा सबसे स्मार्ट फैसला था। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि आपका एटीट्यूड चेंज कैसे हो गयाा।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...