back to top
20.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Gadar 2 की सफलता के बाद सन्नी देओल के बढ़े भाव, बॉर्डर 2 के लिए मांगे इतने करोड़

Border 2: फिल्म गदर 2 की अपार सफलता के बाद एक्टर सन्नी देओल के भाव बढ़ गए हैं। एक्टर ने अगली फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म गदर 2 की अपार सफलता के बाद एक्टर सन्नी देओल के भाव बढ़ गए हैं। एक्टर ने अगली फिल्म के लिए अपनी फीस बढ़ा दी है। दरअसल, सनी देओल अब भूषण कुमार के साथ जेपी दत्ता द्वारा निर्मित बॉर्डर की सीक्वल करने की तैयारी में हैं ।

बॉर्डर 2 के लिए 50 करोड़ मांगे

सनी ने फिल्म बॉर्डर 2 के लिए 50 करोड़ रुपए फीस मांगी। एक्टर ने फीस के अलावा एक बैक-एंड डील भी साइन की है। इसमें उन्हें निर्माताओं द्वारा अर्जित मुनाफे में से कुछ शेयर देना होगा। इस डील से निर्माता भी इस खुश हैं। बता दें सनी देओल अगले साल बॉर्डर 2 की शूटिंग शुरू कर देंगे। प्रोड्यूसर्स ने एक्टर को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनाने का वादा किया है। एक्टर को फीचर फिल्म पर काम शुरू करने के लिए कहा गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, एमी विर्क और अहान शेट्टी भी अहम किरदार में नजर आएंगे। फिलहाल बॉर्डर 2 के निर्देशक का नाम गुप्त रखा गया है।

गदर 2 ने की बंपर कमाई

लंबे समय से लीड किरदार से कायम चल रहे सन्नी देओल ने फिल्म गदर 2 से जबरदस्त कमबैक किया है। इस फिल्म ने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इतना ही नहीं सन्नी के कॅरियर की यह सबसे हिट फिल्म है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए कई डायरेक्टर और प्रोड्यूसर ने सन्नी से कुछ और फिल्मों के सीक्वेल बनाने को लेकर बात की है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

‘बॉर्डर 2’ कि सफलता पर बोले सनी देओल-पिता का आशीर्वाद बना ताकत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल इन दिनों अपने करियर के सुनहरे दौर से गुजर रहे हैं, और 'बॉर्डर 2' की...
spot_img

Latest Stories

दिव्यांका नाम का मतलब- Divyanka Name Meaning

Divyanka of Haksh / दिव्यांका नाम का मतलब :...

कौन हैं भगवान शिव? जानिए नाम, स्वरूप और शक्तियों से जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भगवान शिव, जिन्हें महादेव, भोलेनाथ...

Special Recipe: नवरात्रि के नौ दिनों तक बनाए खास पकवान, व्रत में खा सकती हैं आसानी से

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू...

West Bengal Assembly Election 2026: कैसा रहा है Bahrampur Assembly Seat पर सियासी संग्राम, जानिए किसका रहा दबदबा

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Divyanka Tripathi ने कई महीने तक छुपाई प्रेग्नेंसी, अब बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका...

जारी होने वाला है GATE 2026 का रिजल्ट, दाखिला लेने के लिए जान लें देश के Top 20 Engineering Colleges

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्रों...