back to top
25.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं बिग बॉस की ये कंटेस्टेंट, वायरल हुई तस्वीरें

एक्ट्रेस श्रीजिता डे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। शादी के 16 महीनें बाद एक्ट्रेस फिर अपने ही पति से दोबारा सात फेरे लेने जा रही हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्रीजिता डे टीवी एक्ट्रेस की मशहूर एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में अपना जादू दिखाया है। टीवी सीरियल के साथ-साथ वो बिग बॉस सीजन 16 का भी हिस्सा रही हैं। एक्ट्रेस को करीना कपूर की फिल्म में भी देखा गया था। एक्ट्रेस ने 2023 में माइकल ब्लोहम-पेप से शादी कर ली थी। लेकिन अब एक्ट्रेस ने फिर से सात फेरे लेने का फैसला किया हैं। इसकी शुरुआत भी हो चुकी है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की मेहंदी की तस्वीर वायरल हो रही है।

श्रीजिता डे ने शेयर की मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें 

श्रीजिता डे ने अपने इंस्टाग्राम पर मेहंदी फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें वो अपने पति माइकल ब्लोहम-पेप संग पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस को गोल्डन ब्लाउज के साथ ग्रीन शेड के मल्टीकलर लहंगे में देखा जा सकता है। तस्वीरों में कपल की केमिस्ट्री फैंस को काफी ज्यादा पसंद आ रही है।एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। एक्ट्रेस की दोबारा शादी की बधाई भी उनके फैंस कमेंट बॉक्स पर दे रहे हैं।

पोस्ट के कैप्शन ने खींचा सबका ध्यान 

एक्ट्रेस ने मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए काफी प्यारा कैप्शन भी लिखा है जो सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘हमारे बच्चे, अपने बच्चों को हमारी प्रेम कहानी बताएंगे। हमारी ये कहानी दुनिया से परे है और हमेशा साथ में हैं। हमारी मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें हैं।’

बिग बॉस 16 में नजर आए थे कपल

श्रीजिता डे को माइकल ब्लोहम-पेप से शादी से पहले बिग बॉस सीजन 16 में देखा गया था। बिग बॉस 16 के फैमिली वीक के दौरान एक्ट्रेस के पति माइकल ब्लोहम-पेप जो उस समय उनके मंगेतर थे, उन्हें भी शो में देखा गया था। शो के दौरान कपल की केमिस्ट्री लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई थी। शो में ही एक्ट्रेस ने अपनी शादी का ऐलान कर दिया था। और ये बताया था कि वो जल्द ही शादी के बंधन में बनने वाली हैं। वहीं बिग बॉस 16 से निकलने के बाद एक्ट्रेस ने शादी कर ली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

ऐरा का मतलब – Aira Name Meaning

Aira Name Meaning – ऐरा नाम का मतलब :...

फिल्म Bhooth Bangla एक्ट्रेस Wamiqa Gabbi के बोल्ड फोटोशूट ने हिलाया इंटरनेट, फिदा हुए फैंस

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस वामिका गब्बी (Wamiqa...

Avadh Ojha ने की नीतीश कुमार को PM बनाने की वकालत, BJP को दे डाली नसीहत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में एक बार...

हर रोज बढ़ रहा गर्मी का सितम, ऐसे रखें अपने साथ-साथ परिवार का ख्याल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ती...

Sanjay Nishad के बयान से यूपी सियासत गरम, पश्चिमी यूपी को लेकर BJP की बढ़ी टेंशन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश की राजनीति में आगामी...

45 की उम्र में भी Shweta Tiwari ढा रही है कहर, रेड साड़ी में देखें एक्ट्रेस का ये अंदाज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। श्वेता तिवारी अपनी फिटनेस से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵