back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Army Day Special: इन फिल्मों में दिखा सैनिकों का पराक्रम, ‘शेरशाह’ समेत ये फिल्में देख जाग जाएगा देशप्रेम

Army Day 2024 Special: आज भारतीय सेना दिवस है। इंडियन आर्मी और उनके जांबाज सैनिकों पर बॉलीवुड में दर्जनों फिल्में बनी हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आज भारतीय सेना दिवस है। इंडियन आर्मी और उनके जांबाज सैनिकों पर बॉलीवुड में दर्जनों फिल्में बनी हैं। कई ऐसी फिल्में बनी हैं, जिन्हें देखकर हर देशवासी का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है। इनमें से कुछ फिल्मों का हम जिक्र कर रहे हैं।

‘सैम बहादुर’

हाल में विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर 1 दिसंबर 2023 को रिलीज हुई है। फिल्म में देश के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जिंदगी दिखाई गई है। ‘राजी’ फेम निर्देशक मेघना गुलजार ने ‘सैम बहादुर’ का निर्देशन किया है। बता दें फिल्म में सैम बहादुर द्वितीय विश्व युद्ध का हिस्सा बनते हैं और बर्मा जाते हैं। साल 1962 की लड़ाई लड़ते हैं। कई जंग में भी हिस्सा लेते हैं, जो फिल्म में देखने को मिलेगा।

‘बॉर्डर’

जेपी दत्ता की 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर के गाने, सीन, स्टार कास्ट और डायलॉग्स लोगों को बहुत अच्छे से याद है। फिल्म 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की असली घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ और कुलभूषण खरबंदा जैसे कलाकार हैं।

‘शेरशाह’

परमवीर चक्र विजेता कैप्टन विक्रम बत्रा पर फिल्म शेरशाह बनाई गई है। मूवी में कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सैनिकों का पराक्रम दिखाया गया है। विक्रम बत्रा समेत कई जाबांजों ने बहादुरी की मिसाल पेश की है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने लीड रोल में हैं।

‘उरी’

2019 में ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ थिएटरों में दस्तक दी थी। इसकी कहानी 2016 में उरी बेस पर हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक पर थी। भारतीय सेना ने ‘उरी’ घटना का बदला लेने को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया था।

फिल्म एलओसी: कारगिल

भारतीय सेना पर बनी फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। इसमें संजय दत्त, अजय देवगन, अभिषेक बच्चन लीड रोल में थे। फिल्म भारत और पाकिस्तान के बीच लड़े गए कारगिल युद्ध पर आधारित है। फिल्म में 3-4 नहीं, बल्कि 33 एक्टर थे।

‘फाइटर’

इन दिनों ‘फाइटर‘ चर्चा में है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म देखकर आपमें देशभक्ति की भावना जाग उठेगी। 25 जनवरी को फिल्म रिलीज होनी है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें– www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Sonu Sood ने Rajpal Yadav के लिए जताया समर्थन, कहा-उन्हें वह राहत मिले जिसके वे हकदार हैं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता सोनू सूद ने राजपाल यादव के लिए खुलकर समर्थन जताया है, जिनकी आज दिल्ली हाई कोर्ट में करीब 9‑करोड़ के...
spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई...