back to top
20.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fighter Poster: ऋतिक के बाद ‘फाइटर’ से दीपिका का किरदार आउट, पायलट लुक में आईं नजर

Deepika Shared Fighter Poster: मच-अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) चर्चा में है। फिल्म से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नया पोस्टर सामने आया है। इसमें दीपिका का अंदाज ध्यान खींच रहा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। मच-अवेटेड फिल्म फाइटर (Fighter) चर्चा में है। फिल्म से दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का नया पोस्टर सामने आया है। इसमें दीपिका का अंदाज ध्यान खींच रहा है। 25 जनवरी को रिलीज होने वाली ‘फाइटर’ में दीपिका के किरदार की जानकारी सामने आ गई है। फिल्म के नए पोस्टर को एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। बता दें ‘फाइटर’ से सोमवार को ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) का नया पोस्टर रिलीज हुआ था

सच्ची घटना पर आधारित है फिल्म

दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म से अपना पोस्टर शेयर किया है। वह पायलट के लुक में नजर आ रहीं। उन्होंने पोस्ट में बताया कि फिल्म में स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौर का किरदार निभा रहीं हैं। फिल्म से ऋतिक रोशन का भी नया पोस्टर सामने आया था। ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया के रोल में नजर आएंगे। बताते चलें कि बीते दिनों बताया गया था कि ‘फाइटर’ का प्रमोशन दिसंबर में शुरू किया जाएगा, जो 50 दिन चलेगा। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद लोगों को दिखाई जाने वाली फिल्म से जुड़ी झलक को खास बनाना चाहते हैं। उसकी तैयारी चल रही है।

‘फाइटर’ की स्टारकास्ट

‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी हैं। ‘फाइटर’ देश की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी। इससे पहले आसमान में फिल्माए जाने वाले सीन के लिए वीएफएक्स का सहारा लिया जाता रहा है। ‘फाइटर’ में यह सीन रियल होंगे। हॉलीवुड की कई फिल्मों में एरियल एक्शन दिखाए गए हैं। अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

रफ़्तार के WhatsApp Channel को सब्सक्राइब करने के लिए क्लिक करें Raftaar WhatsApp

Telegram Channel को सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें Raftaar Telegram

Advertisementspot_img

Also Read:

जब सितारों ने छोड़ दी फीस, जानिए उन हिट फिल्मों के बारे में

नई दिल्ली/रफ्तार डेेेस्क। बॉलीवुड की कई फिल्मों ने न सिर्फ दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ी, बल्कि अपने लीड एक्टर्स के समर्पण की कहानी...
spot_img

Latest Stories

प्रमुख देवताओं में से एक हैं Bhagwan Vishnu, जानिए पालनहार का दिव्य रूप और अवतार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भगवान विष्णु (Bhagwan Vishnu) हिंदू...

जतिन नाम का मतलब- Jatin Name Meaning

Meaning of Jatin /जतिन नाम का मतलब :Ascetic/तपस्वी Origin /...

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत...

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की...

मार्च के बदलते मौसम में बढ़ सकता है फ्लू का खतरा, बचाव के लिए करें ये काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल के महीने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵