back to top
25.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

National Film Awards: अल्लू अर्जुन समेत इन कलाकारों को मिला नेशनल अवॉर्ड, इस मूवी को बेस्ट फिल्म का खिताब

69th National Film Awards: 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिया गया।

नई दिल्ली, रफ्तार। 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी में वेटरन एक्ट्रेस वहीदा रहमान को फिल्म इंडस्ट्री में योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित दिया गया। वहीं, फिल्म पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर, फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस चुनी गईं। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म अवॉर्ड मिला है। इसी साल अगस्त में पुरस्कारों की घोषणा हुई थी। आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेताओं को सम्मान दिया।

दो कैटेगरी में रखे जाते हैं विजेता

नेशनल फिल्म अवॉर्ड के विजेताओं को दो कैटेगरी में रखा जाता है। इसके हिसाब से उन्हें प्राइज मनी और खिताब दिया जाता है। ये दो कैटेगरी हैं- पहला स्वर्ण कमल और दूसरा रजत कमल। स्वर्ण कमल विजेता को ज्यादा प्राइज मनी मिलती है, जबकि रजत कमल विजेता को कम।

स्वर्ण कमल विजेता को मिली प्राइज मनी

बेस्ट फीचर फिल्म- 2.5 लाख

इंदिरा गांधी अवॉर्ड- 1.25 लाख

बेस्ट चिल्ड्रेन फिल्म- 1.5 लाख

दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड- 10 लाख

रजत कमल विजेता को मिली प्राइज मनी

नरगिस दत्त अवॉर्ड- 1.5 लाख

सामाजिक मुद्दों पर बनी बेस्ट फिल्म- 1.5 लाख

बेस्ट फिल्म- एक लाख

बेस्ट एक्टर- 50 हजार

बेस्ट एक्ट्रेस- 50 हजार

गैर फीचर फिल्म- 50 हजार से 75 हजार

2021 में रिलीज हुई थी फिल्म पुष्पा

2021 के दिसंबर में रिलीज फिल्म पुष्पा: द राइज में अल्लू अर्जुन का डार्क कैरेक्टर था। वह एक मजदूर बने हैं, जिसकी ख्वाहिशें राजा के जैसी हैं। फिल्म की कहानी आम जिंदगी से जुड़ी थी। उसे अल्लू अर्जुन ने बखूबी निभाया है। फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 332 करोड़ की कमाई की है।

कृति सेनन: बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म: मिमी

2021 के जुलाई में OTT पर रिलीज हुई फिल्म मिमी के लिए कृति सेनन को आलिया भट्‌ट के साथ बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला है। फिल्म फोक डांसर की कहानी है, जो फिल्मों में कॅरियर बनाना चाहती है। ऐसे में पैसों के जुगाड़ के लिए वह सरोगेसी मदर बनने को तैयार होती है। फिल्म के लिए पंकज त्रिपाठी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।

रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट बनी बेस्ट फिल्म

एक्टर आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। यह फिल्म इसरो के पूर्व वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन के संघर्ष पर आधारित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे नंबी नारायणन पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था। वह कैसे इससे वह मुक्त होकर PSLV का इंजन बनाए। फिल्म में एक्टिंग, राइटिंग और डायरेक्शन सबकुछ आर. माधवन ने ही किया था। फिल्म में शाहरुख खान का कैमियो था।

1954 में शुरू हुई थी नेशनल अवॉर्ड देने की शुरुआत

देश का सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार नेशनल फिल्म अवॉर्ड है। इस अवॉर्ड की शुरुआत 1954 में हुई थी। बेस्ट फिल्म कैटेगरी में सबसे पहला नेशनल अवॉर्ड मराठी फिल्म श्यामची आई को मिला था। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय यह समारोह आयोजित करता है। इसके बाद राष्ट्रपति इन पुरस्कारों को वितरित करते हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

फरहान अख्तर की मणिपुरी फिल्म ‘बूंग’ ने BAFTA में जीता भारत के लिए पहला अवॉर्ड

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत के लिए 2026 का BAFTA अवॉर्ड समारोह बेहद खास रहा, जब मणिपुरी भाषा की फिल्म ‘बूंग’ ने बेस्ट चिल्ड्रन एंड...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...

क्या आप भी अपने गले के कालेपन से हो गई हैं परेशान? तो इस प्रकार कर सकती हैं उसका उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। महिलाओं की स्किन रूटिंग काफी...

Vastu Tips: नकारात्मकता को दूर करने के लिए करें ये वास्तु उपाय, चारों तरफ से आएगी तरक्की

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र में बताए गए...