back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Israel beauty in Hollywood: Israel की ये हसीनाएं छाईं हैं हॉलीवुड में, सबसे मशहूर गल गदोत और नैटली पोर्टमैन

Israel Hamas War: इजरायल और हमास का जंग का मुद्दा पूरी दुनिया में छाया है। जंग को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज ने विचार रखे हैं। इजरायल की मनोरंजन इंडस्ट्री भी अपनी सरकार का साथ दे रही है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजरायल और हमास का जंग का मुद्दा पूरी दुनिया में छाया है। जंग को लेकर कई अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज ने विचार रखे हैं। इजरायल की मनोरंजन इंडस्ट्री भी इस वक्त अपनी सरकार का साथ दे रही है। हाल में फौदा सीरीज के कलाकार जंग के मैदान में दिखे थे। कई कलाकारों ने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर आवाज उठाई है। हम आपको इजराइल की उन एक्ट्रेस के बारे में बता रहे, जो हॉलीवुड में छायीं हैं।

रोना ली शिमोन ने जंग में जाने की जाहिर कर चुकी हैं इच्छा

स्पाइ थ्रिलर फौदा में फीमेल लीड रोल निभाने वाली एक्ट्रेस रोना ली शिमोन ने जंग में जाने की इच्छा जाहिर की थी। फौदा में रोना ने दोरोन की यूनिट की महिला सदस्य नूरित का किरदार निभाया था। दोरोन के रोल में लियोर राज थे।

गल गदोत (Gal Gadot)

गल गदोत को दुनिया वंडर वुमन नाम से जानती है। यह फिल्म 2017 में रिलीज हुई थी। इनका जन्म इजरायल के पेटा में हुआ था। वो 2004 में मिस इजरायल का खिताब जीत चुकी हैं। उन्होंने मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी अपने देश को रिप्रेजेंट किया था। नेटफ्लिक्स की फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में गल के साथ आलिया भट्ट ने काम किया था। गल हॉलीवुड का बेहद लोकप्रिय चेहरा हैं।

नैटली पोर्टमैन (Natalie Portman)

ऑस्कर अवॉर्ड विजेता एक्ट्रेस नैटली पोर्टमैन की जड़ें इजरायल से जुड़ी हैं। उनका जन्म जेरूसलम में हुआ था। नैटली ने ब्लैक स्वान फिल्म के लिए ऑस्कर जीता था। फिल्म थॉर में जेन फॉस्टर का किरदार निभाकर वो दुनियाभर में चर्चित हैं। नैटली डायरेक्टर और प्रोडूसर हैं। थॉर लव एंड थंडर में नैटली फिर क्रिस हेम्सवर्थ के साथ नजर आईं।

इनबर लवी (Inbar Lavi)

इनबर लावी का जन्म 27 अक्टूबर 1986 को इजराइल के रामत गन में हुआ था। उन्होंने 2009 से टेलीविजन शोज में गेस्ट एपीयरेंस देना शुरू किया। मशहूर सीरीज ‘लूसिफर’ में ‘ईव’ का किरदार निभाया था।

आयेलेट जूरर (Ayelet Zurer)

आयेलेट का जन्म इजराइल में हुआ था। उन्होंने कॅरियर की शुरुआत 1992 में की थी। उनको हॉलीवुड में पहचान 2005 में स्टीवन स्पेलबर्ग की ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म म्युनिख (Munich) से मिली। बाद में वह कैलिफोर्निया शिफ्ट हो गईं। हालांकि कई इजराइली फिल्मों में दिखती हैं। आयेलेट एंजिल्स एंड डीमंस में भी अहम किरदार निभाया था। उन्होंने थ्रिलर सीरीज YOU में डॉ. चंद्रा का किरदार निभाया है।

शिरा हास (Shira Haas)

14 की उम्र से नाटकों में काम करने वाली ‘शिरा हास’ का जन्म इजराइल में हुआ था। उन्होंने इजराइली फिल्मों के लिए कई अवार्ड्स जीते हैं। वह फिल्म टेल ऑफ लव एंड डार्कनेस में नजर आ चुकी हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इजरायल-ईरान संघर्ष के बीच करेंसी मार्केट में उथल-पुथल, देखें दोनों देशों में कौन है आर्थिक रूप से मजबूत?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच इजरायल और ईरान आमने-सामने हैं। सैन्य गतिविधियों और आपातकाल की घोषणाओं के बीच दुनिया...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...