back to top
27.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

विक्की कौशल ने कहा – फिल्म ‘ रमन राघव 2.0 ‘ मेरे करियर की सबसे खराब परफॉमेंस में से एक

बॉलीवुड कलाकार विक्की कौशल ने अपने करियर की सबसे बुरी परफॉर्मेंस बताते हुआ कहा की , उस समय जीवन में अनुभव कम था , फिल्म के किरदार में ठीक तरह से ढल नही पाया था...

विक्की ने अपने सबसे खराब काम पर की टिप्पणी-

फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सैम बहादुर’ एक दिसंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के मौके पर अभिनेता विक्की कौशल और फिल्म की निर्माता मेघना गुलजार एक इवेंट में नजर आए। एक इंटरव्यू के दौरान विक्की ने अपने अब तक के सबसे खराब काम और फिल्म पर टिप्पणी की। इस इंटरव्यू के दौरान विक्की ने खुद माना कि अनुराग कश्यप की ‘रमन राघव 2.0’ में उनकी सबसे खराब परफॉर्मेंस है।

उस समय जीवन में अनुभव कम था-

विक्की ने कहा, “फिल्म बहुत गंभीर और डार्क थी। मेरी मां इस बात से बहुत खुश थीं कि मैं इसमें एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहा हूं, लेकिन उन्हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि एक पुलिस अधिकारी कैसा होता है। ईमानदारी से कहूं तो मुझे अब भी लगता है कि यह मेरा अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन था। जब मैंने वह भूमिका निभाई थी तब मैं बहुत छोटा था और इसलिए मुझे दुनिया के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी। आज भी अगर मुझे दोबारा मौका मिले तो मैं उस भूमिका को अलग और बेहतर तरीके से निभाऊंगा।”

विक्की की फिल्म सैम बहादुर का दर्शकों को है बेशब्री से इंतजार-

मसान जैसी फिल्म से डेब्यू करने वाली विक्की ने अलग-अलग फिल्मों में काम किया है। ‘रमन राघव 2.0’ ने विक्की को असली पहचान दिलाई। विक्की कौशल ‘राज़ी’ के बाद दूसरी बार मेघना गुलज़ार के साथ काम कर रहे हैं । इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी दिन रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ भी रिलीज होगी तो बॉक्स ऑफिस पर अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। ‘सैम बहादुर’ में विक्की कौशल के साथ-साथ सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, नीरज काबी, गोविंद नामदेव, मुहम्मद जीशान अयूब भी अहम भूमिकाओं में हैं।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फिल्म ‘मुंज्या’ ने बदल दिया शरवरी वाघ की किस्मत, अब एक साथ कई प्रोजेक्ट में कर रही है काम

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस शरवरी वाघ इन दिनों लगातार सोशल मीडिया पर सुर्खियों में हैं। फिल्म 'मुंज्या' ने शरवरी वाघ को एक अलग...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...