back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RBI के 90 साल के सफर पर बनेगी वेबसीरीज जानिए कहां होगा टेलीकास्ट

RBI ने अपने 90 साल पूरे होने के मौके पर वेबसीरीज लाने का प्‍लान कर रहा है उसके डिस्ट्रीब्यूशन के लिए ई-टेंडर के जरिये बोलियां आमंत्रित करने वाले आधिकारिक डॉक्यूमेंट सामने आए हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक की स्‍थापना 1935 में हुई थी और अप्रैल में आरबीआई के 90 साल पूरे हो गए हैं। और अब वो अपने काम और शानदार सफर के बारे में देशवासियों को विस्तार से इसकी जानकारी देना चाहता है। इसके लिए वो पांच एपिसोड की वेब सीरीज लाने की योजना बना रहा है।ऑफ‍िश‍ियल जानकारी के अनुसार यह वेब सीरीज करीब तीन घंटे की होगी ओर इसमें हर एपिसोड का टाइम 25-30 मिनट का रहेगा।

वेब सीरीज से लोगों को होगा ये फायदा 

भारतीय रिजर्व बैंक ने इस वर्ष अप्रैल में अपने 90 साल पूरे कर लिए है। रिपोर्ट के अनुसार वो अपने काम के ऊपर पांच-एपिसोड की सीरीज बनाने की सोच रहे हैं। जिसमें केंद्रीय बैंक की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जनता की समझ को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही लोगों का इसके प्रति अलग प्रकार का जुड़ाव को बढ़ावा देने और नीतियों में विश्वास और आत्मविश्वास बनाने के लिए एक संसाधन के रूप में काम करेगी।हालांकि इस वेब सीरीज के लिए,आरबीआई ने इच्छुक प्रोडक्शन हाउस, टीवी चैनल और OTT प्लेटफॉर्म से बात की हैं। 

सीरीज के माध्यम से बैंक का मिशन पता चलेगा 

ऑफ‍िश‍ियल डॉक्‍यूमेंट में कहा गया क‍ि इस सीरीज में पांच एपिसोड होंगे। इसमें केंद्रीय बैंक की अहम भूमिका को एक अलग तरीके से पेश की जाएंगी। इसके साथ ही ये फिल्म केंद्रीय बैंक के ऑपरेशन और नीतियों में व‍िश्‍वास और भरोसा बनाने के लिए मूल्यवान संसाधन के रूप में काम करेगी। और इसमें आरबीआई की 90 साल की यात्रा का जश्‍न मनाया जाएगा। सीरीज के प्रोडक्‍शन और ड‍िस्‍ट्रीब्‍यूशन के लिए ई-टेंडरिंग के जर‍िये बोली आमंत्रित करने के लिए दस्‍तावेज जारी किया है।

आरबीआई ने कही ये बड़ी बात 

इस सीरीज के बारे में बात करते हुए आरबीआई ने कहा सीरीज का मकसद जटिल वित्तीय अवधारणाओं को दर्शकों के लिए आसान और दिलचस्प बनाना है। इसके साथ ही आगे कहा कि मनोरंजक कहानी, एक्‍पर्ट इंटरव्‍यू और हाई क्‍वाल‍िटी व‍िजुअल के साथ वेब सीरीज केंद्रीय बैंक के संचालन और नीतियों में पारदर्शिता बढ़ाने और व‍िश्‍वास बनाने का प्रयास करती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करेंHindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...