back to top
25.1 C
New Delhi
Monday, March 30, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Box Office Collection Day 5: 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने के करीब आमिर की फिल्म, 5वें दिन ऐसी रही कमाई

फिल्म को दर्शकों से सकारात्‍मक और बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। काफी दर्शक इस फिल्‍म को पसंद कर रहे है। यही वजह है कि ये तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । सुपरस्‍टार आमिर खान और जेनेलिया डिसूजा स्टारर की फिल्‍म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के महज पांच दिनों में जबर्दस्‍त कमाई की है। फिल्‍म के अपने बेहतरीन कमाई कर फिल्मी गलियारों में हलचल मचा दी है। फिल्म को दर्शकों से सकारात्‍मक और बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है। काफी दर्शक इस फिल्‍म को पसंद कर रहे है। यही वजह है कि ये तेजी से 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

 फिल्‍म ने सोमवार के बाद मंगलवार को भी धमाकेदार कमाई करने की और आगे बढ़ी। आमिर खान की इस फिल्म ने कमाई के मामले में ‘लाल सिंह चड्ढा’ को तगड़ी मात दी है। 2022 की रिलीज ‘लाल सिंह चड्ढा’ ने ₹ 61.36 करोड़ का कलेक्शन किया था। लेकिन सितोर जमीन पर ने इस फिल्‍म को पछाड़ दिया है। 

फिल्‍म ने पांचवें दिन तगड़ी कमाई की

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार यानी रिलीज के पांचवे दिन फिल्म ने भारत में कुल 75.15 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इसमें खास बात ये रही कि सोमवार को जहां फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली थी, वहीं मंगलवार को फिल्म ने खुद को संभाले रखा और करीब 8.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

अब तक ऐसी रही कमाई

पहले दिन (शुक्रवार): 10.7 करोड़ रुपये

दूसरे दिन (शनिवार): 20.2 करोड़ रुपये

तीसरे दिन (रविवार): 27.25 करोड़ रुपये

चौथे दिन (सोमवार): 8.5 करोड़ रुपये

पांचवे दिन (मंगलवार): 8.5 करोड़ रुपये

फिल्म की कहानी

‘सितारे जमीन पर’ को आर.एस. प्रसन्ना ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म को ‘तारे जमीन पर’ का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। फिल्म में आमिर खान ने गुलशन अरोड़ा का रोल अदा किया है, जो एक बास्केटबॉल कोच हैं। एक हादसे के बाद उन्हें नौकरी से सस्पेंड किया जाता है और नशे में गाड़ी चलाने के मामले में जेल जाने की नौबत आ जाती है। मामले में कोर्ट उन्हें कम्युनिटी सर्विस के तहत मानसिक रूप से विशेष बच्चों की बास्केटबॉल टीम को कोचिंग देने की जिम्मेदारी सौंप देता है। यहां से शुरू होती है उनके जीवन की असली परीक्षा और खुद को बदलने की प्रेरक कहानी।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵