back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, April 5, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Monsoon Travel Tips: बारिश के मौसम में ट्रैवल कर रहे तो इन सेफ्टी रूल्स का रखें ध्यान

बारिश के मौसम में ट्रैवल करना हर किसी को बहुत अच्छा लगता है, लेकिन कीचड़, पानी और गंदगी से काफी सारे प्लान खराब हो जाते हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। गर्मियों में अक्सर बाहर घूमना सभी के लिए काफी हैक्टिक हो जाता है, जहां एक ओर तेज धूप दूसरी ओर पसीना गर्मी जिसके चलते काफी सारे लोग ट्रैवल के लिए गर्मी का मौसम अवॉएड करते हैं। फिर वही ट्रैवल के लिए बारिश का मौसम तो अच्छा लगता है। लेकिन कीचड़, पानी और गंदगी के साथ फ्लाइट और गाड़ियों में देरी होना ट्रैवल का पूरा मजा खराब कर देता है। इसके लिए हम लाएं है मानसून में ट्रैवल का प्लान जिसे फॉलो कर आप भी अपनी ट्रिप को आसान बना सकते है। 

इन रूल्स को जरूर फॉलो करे 

गर्मियों की धूप को छोड़कर मानसून की बूंदाबांदी में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन रूल्स को जरूर फॉलो करते रहें। जिससे घूमने का आनंद बना रहेगा और आप किसी भी तरह की परेशानी में नहीं फंस पाऐगें। 

मानसून में बारिश कभी भी हो सकती है। जिसके चलते फ्लाइट से लेकर ट्रेनें लेट होती हैं। जहां लोकल जगहों पर पानी से साधन की कमी हो जाती है। ऐसे में कुछ एक्स्ट्रा टाइम होने से आपको जल्दीबाजी और हड़बड़ी नहीं होगी और आप अपनी ट्रिप एंज्वॉय कर पाएंगे।

ना करें लेट नाइट ट्रैवल

अगर आप हिमाचल, सिक्किम या उत्तराखंड पर जा रहे हैं तो शाम के बाद ट्रैवल को अवॉएड करें। क्योकि, इन जगहों पर बारिश की वजह से रोड खराब होने लैंडस्लाइड होने का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। वहीं रास्तों पर स्ट्रीट लाइट ना होना एक्सीडेंट का भी खतरा रहता है। इसलिए रात को ट्रैवल करने से पूरी तरह से बचें।

मौसम का फॉरकास्ट जरूर देख लें

मानसून में जरूरी नहीं कि पूरे टाइम बारिश ही हो। हां लेकिन अपने प्लान को बनाने से पहले बारिश का फॉरकास्ट देखकर ही प्लान बनाएं उस जगह पर पहुंच कर भी फॉरकास्ट जरूर देख लें। अगर आंधी-तूफान जैसा फॉरकास्ट है तो अपने रास्तों के रूट जरूर चेक कर लें। जिससे लैंड स्लाइड या ऊंची जगहों पर जाना सेफ होगा या नहीं। 

ट्रैवल पैकेज लेने के साथ ही कैंसिलेशन पॉलिसी जरूर चेक करें

मानसून में ट्रैवल पैकेज लेने के साथ ही कैंसिलेशन पॉलिसी जरूर चेक ले, होटल से लेकर बाकी सुविधाओं की बुकिंग कर रहे हैं तो कैंसिलेशन पॉलिसी के बारे में पूरी तरह से जानकारी लें। ताकि, आपके पैसे आसानी से रिफंड हो जाएं। थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में ऐसे होटल या रिजॉर्ट की बुकिंग से बचें जो नॉन कैसेलेशन पॉलिसी पर चलते हैं।

जूते-चप्पल और कपड़ों का रखें ध्यान

मानसून में ट्रैवल करना हो तो खुले और आसानी से सूख जाने वाले चप्पलों को पहनें। व साथ ही जिनकी ग्रिप मजबूत हो। वहीं कपड़े भी पतले और आसानी से सूख जाने वाले हों। जिससे गीले कपड़ों की वजह से ज्यादा दिक्कत ना झेलनी पड़े।

बैगपैक हो वाटर प्रूफ

मानसून में ट्रैवल करना हो तो, वाटरप्रूफ बैग साथ रखें, इसके अलावा एक अच्छे क्वालिटी के रेनकोट छाते को बैग में रखें। जिसे फटाफट निकालकर पहना जा सके ।

मानसून फ्रेंडली डेस्टिनेशन चुनें

मानसून में बारिश के बाद बाढ़, लैंडस्केप या पानी लग जाने का खतरा रहता है। भारत में बारिश हर जगह अलग-अलग मात्रा में होती है और उसका इफेक्ट भी अलग होता है। जैसे केरल के मुन्नार और कर्नाटक का कुर्ग प्लेस बारिश में और भी ज्यादा सुंदर हो जाता है। जहां आप मानसून में ट्रैवल का प्लान बना सकते हैं।

बाहर खाने-पीने का रखें ध्यान

मानसून में बारिश में घर से बाहर निकल रहे तो हमेशा खाने-पीने के मामले में ऐसी जगहों से ना खाएं जहां गंदगी दिखे।खासतौर पर लोकल डिशेज खाने के लिए रोड साइड रुक रहे हैं तो हाइजीन देखकर ही खाएं। पानी भी हमेशा बोतलबंद और कंपनी का लोगो देखकर लें। कुछ दस्त और उल्टी रोकने वाली मेडिसिन पास रखें। जिससे कि ट्रैवल आसानी से हो जाए।

कैश जरूर पास रखें

बाहर जब भी निकले जब भी किसी ऊंचे, रिमोट एरिया, गांवों में जाएं तो साथ में कैश जरूर रखें। क्योंकि कई बार इन जगहों पर नेटवर्क ना के बराबर होता है और आपको पैसे के बिना दिक्कतों का सामना ना करना पड़े।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Company Secretary क्या होता है? जानें कैसे बनाएं इस फील्ड में करियर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। यह बात स्वभाविक है कि आज...

Kolkata Port सीट पर कड़ा मुकाबला: TMC, BJP, कांग्रेस और वाम के बीच चौतरफा लड़ाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कोलकाता...

रविवार का व्रत क्यों होता हैं खास, जानिए महत्त्व और व्रत विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार का दिन सूर्य देव...

चेहरे पर पड़े चेचक के दाग से हैं परेशान, अब घर पर ही कर सकेंगी इसका इलाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

Ravivar Mantra: रविवार को इस प्रकार करें सूर्य देव की पूजा अर्चना, इन मंत्रों का भी करें जाप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵