back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rishab Shetty और Prasanth Varma की Jai Hanuman के खिलाफ दर्ज हुआ केस, भगवान के नाम पर दिखाया इंसानी चेहरा

फिल्म 'जय हनुमान' के टीज़र में भगवान को हमलावर तरीके से दिखाया गया हैं। भगवान हनुमान के पारंपरिक अवतार के बजाय, इंसानी चेहरें को लगा दिखाया गया।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Rishab Shetty और Prasanth Varma की आने वाली फिल्म Jai Hanuman का टीजर आने के बाद काफी बवाल बच गया है। हाई कोर्ट से एक वकील ने हनुमान जी के इंसानी चेहरे को दिखानें पर आपति जताते हुए फिल्म निर्माताओं सहित इन एक्टर पर किया केस दर्ज। जिनमें ऋषभ शेट्टी, प्रशांत वर्मा भी शामिल। हाईकोर्ट के इस वकील द्वारा दायर केस पर चर्चा करने करने के लिए एक प्रेस मीट आयोजित किया गया। और बताया कि फिल्म जय हनुमान के टीज़र में भगवान को हमलावर तरीके से दिखाया गया हैं। भगवान हनुमान के पारंपरिक अवतार के बजाय, इंसानी चेहरें को लगा दिखाया गया। और इसमें कहीं न कहीं भगवान से ज्यादा अभिनेता पर अधिक फोकस किया गया है। जो अनुचित हैं। 

जिसका निर्देशन प्रशांत वर्मा द्वारा किया गया हैं


जय हनुमान के टीज़र को अक्टूबर महीने में माइथ्री मूवी मेकर्स द्वारा रिलीज़ किया गया था, जिसका चित्रण उनके निर्माता रवि शंकर और नवीन यरनेनी कर रहे हैं। जिसका निर्देशन प्रशांत वर्मा द्वारा किया गया हैं। वहीं इस फिल्म में अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने भी काम किया है। इस फिल्म के पोस्टर में ऋषभ शेट्टी को मांसल भरे शरीर वाले एक शक्तिशाली राजा के रूप में दिखाया गया हैं। बस उनका चेहरा इंसानी है। और भगवान हनुमान को इंसानी चेहरे के साथ दिखाना आपत्तिजनक तरीके से ये सही नही रहा। 

साबित करना होगा कि हनुमान जी कैसे दिखते हैं


वहीं वकील ने मामले को आगे बढ़ाते हुए कहा हैं कि,मैंने अपना तर्क रखा हैं इस वजह से, मुझे यह साबित करना होगा कि हनुमान जी कैसे दिखते हैं। और मैंने ऐसा करने अनेकों देशों में उनके चित्रण के उदाहरण भी लिए हैं। वकील ने दावा करते हुए ये भी कहा हैं कि अगर यहीं इसे नही रोका गया तो अन्य फिल्म निर्माताओ द्वारा भी देवताओं को चित्रित करने में कोताही नही बरतेंगे। वे इसे सिनेमाई स्वतंत्रता कहेगें, इससे युवा पीढ़ी को यह कभी पता नहीं चलेगा कि हनुमान भगवान हैं, इंसान नहीं हैं। वहीं जब गणेश और वराह स्वामी जैसे अन्य देवताओं की बात आती है, तो वे पैसे कमाने के लिए कुछ भी बना देते हैं। अब हम ऐसा नहीं होने दे सकते।

फिल्म ‘हनुमान’ का सीक्वल


‘जय हनुमान’ 2024 की फिल्म ‘हनुमान’ का सीक्वल है, जिसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी को दर्शाया गया हैं जो ज़रूरत के समय हनुमान से महाशक्तियाँ प्राप्त करता है। फिलहाल मैथ्री मूवी मेकर्स को हाल ही में संध्या थिएटर में मची भगदड़ घटना मामले में आंशिक राहत मिली है। इस मामले में फिलहाल एक्टर अर्जुन को कोर्ट से जमानत मिल गई है। और वहीं पुलिस को निर्देश दिया गया है कि वे मामले में निर्माताओं को गिरफ़्तार न करें।

Advertisementspot_img

Also Read:

सिर्फ ‘धुरंधर’ में ही नहीं, इन फिल्मों में भी Akshaye Khanna ने निभाया है बेहतरीन रोल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) इस समय अपनी फिल्म 'धुरंधर' को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। उन्होंने फिल्म 'धुरंधर' में...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵