back to top
31.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अदनान शेख की बेगम ने संगीत सेरेमनी में छुपाया अपना चेहरा, कपल को बधाई देने पहुंचे बिग बॉस के कंटेंस्टेंट्स

अदनान अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड आयशा से शादी कर रहे हैं। अदनान शेख के संगीत में सना मकबूल, शिवानी कुमारी और विशाल पांडे भी नजर आए।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बिग बॉस ओटीटी 3 में अदनान शेख की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। इस दौरान उनका सफर तो काफी छोटा रहा, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई। इम्यूनिटी टास्क में उनकी हार हुई थी जिसकी वजह से वह बिग बॉस के घर से बाहर हो गए थे। अब अदनान अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वह अपनी गर्लफ्रेंड आयशा से शादी कर रहे हैं। Adnaan Shaikh अपनी संगीत सेरेमनी पर इंजॉय करते नजर आए। संगीत के मौके पर अदनान काफी स्मार्ट लग रहे थे वहीं उनकी गर्लफ्रेंड आयशा की खूबसूरती ठीक तरीके से नहीं दिखी क्योंकि अदनान की बेगम मास्क के पीछे छिपी रहीं। संगीत सेरेमनी में कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स भी मौजूद रहें।

1841323d79335558164767eef8e8e3a9-WhatsApp Image 2024-09-24 at 12.16.10.jpeg

संगीत में शामिल हुए ये बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स

सोशल मीडिया के फेमस इनफ्लुएंसर अदनान शेख की संगीत सेरेमनी में बिग बॉस के कई कंटेस्टेंट्स भी नजर आए। संगीत सेरेमनी फंक्शन में विशाल पांडे ब्लैक शेरवानी में काफी स्मार्ट लग रहे थे। बिग बॉस विनर सना मकबूल भी शरारा सूट में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। वहीं, शिवानी कुमारी बैंगनी कलर के आउटफिट में प्यारी लग रही थीं। इस दौरान अदनान के खास दोस्त फैजू भी नजर आए।

दूल्हा दुल्हन का संगीत सेरेमनी लुक 

संगीत सेरेमनी में दूल्हा दुल्हन की एंट्री काफी कमाल की थी। कपल हवा में उड़ने वाले पंख से एंटर हुए। अदनान शेख ने अपनी संगीत सेरेमनी में आइवरी कलर की शेरवानी पहनी थी इसके साथ उन्होंने ओवरकोट और पेंट कैरी किया हुआ था। इस लुक में दूल्हे राजा काफी हैंडसम लग रहे थे। वहीं, होने वाली दुल्हनिया का लुक भी काफी ब्यूटीफुल रहा। आयशा ने गोल्डन कलर का ब्राइडल आउटफिट पहना हुआ था। हालांकि, आयशा ने आउटफिट से मैच होता हुआ मास्क लगाकर अपने चेहरे को छुपाया हुआ था।

अदनान का डांस वीडियो

सोशल मीडिया पर विरल भियानी के इंस्टाग्राम अकाउंट से अदनान का वीडियो शेयर किया गया है। संगीत फंक्शन के कई वीडियो और फोटोस सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में अदनान अपने दोस्तों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अदनान को संगीत सेरेमनी के लिए यूजर्स बधाइयां दे रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

यूट्यूबर पायल मलिक ने काली मां बनने के लिए मांगी माफी कहा- जो भी सजा मिलेगी मंजूर है

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आजकल लोग फेमस होने व कुछ अलग कर दिखाने के चलते कुछ भी करने गुजर जाते है जहां अब एक बार...
spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...