back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aishwarya Rai ने तलाक की अफवाहों पर लगाया विराम, शादी की सालगिरह पर Abhishek Bachchan के साथ सेल्फी की पोस्ट

ऐश्वर्या राय ने अपनी 18वीं शादी की सालगिरह पर अभिषेक बच्‍चन और आराध्या के साथ एक तस्वीर पोस्‍ट की है। जिसके बाद उनकी तलाक की अफवाहों पर पूरी तरह से विराम लग गया है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के काफी चर्चित कपल हैं, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वे तलाक की अफवाहों के कारण सुर्खियों में हैं। हालांकि, ऐश्वर्या ने अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ अपनी शादी की सालगिरह की तस्वीर शेयर कर तलाक की अफवाहों पर विराम लगा दिया है। ऐश्वर्या ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, लेकिन सेल्फी के साथ बस एक सफेद दिल वाला इमोजी पोस्ट किया। उनकी इस पोस्‍ट के बाद प्रशंसकों ने राहत की सांस ली। उनके पोस्‍ट पर कमेंट करते हुए नेटिज़न्स ने कहा, ‘कौन तलाक की अफवाह फैला रहा था?’

तलाक की अफवाहों पर लगा विराम

बीते कुछ दिनों से अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की तलाक को लेकर अफवाह उड़ रही थी। लेकिन कपल ने इसके बावजूद चुप्पी बनाए रखी। तलाक की अफवाहों के बीच सोशल मीडिया पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे थे। कुछ ट्रोलिंग कमेंट्स तो हद से ज्यादा थे। हालांकि, अभिषेक और ऐश्वर्या ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि ऐश्वर्या के चचेरे भाई की शादी में दोनों साथ दिखाई दिये थे, जिसके बाद प्रशंसक काफी खुश हुए। इसके अलावा आराध्या के वार्षिक समारोह में भी दोनों को साथ देखा गया था। लेकिन 20 अप्रैल को जब ऐश्वर्या ने अपनी 18वीं शादी की सालगिरह पर अभिषेक और आराध्या के साथ इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्‍ट की है, तब से ही सोशल मीडिया पर उनकी तलाक की अफवाहों और चर्चाओं पर पूरी तरह से विराम लग गया है। 

दोनों को साथ देखकर फैन्‍स हुए खुश

ऐश्वर्या और अभिषेक को लंबे समय बाद साथ देखकर फैन्स खुश हैं। एक व्यक्ति ने लिखा, “इतने लंबे समय के बाद आप दोनों को एक साथ फ्रेम में देखकर बहुत खुशी हुई।” एक अन्य इंस्टाग्राम यूजर ने पोस्ट किया, “चाहे जीवन में कुछ भी चल रहा हो, लेकिन एक रानी मुस्कुराते हुए चेहरे से लोगों का मुंह बंद कर देती है!” कुछ प्रशंसक नाराज़ भी हैं क्योंकि एक यूजर ने तस्वीर पर पोस्‍ट कर कहा “कौन था वो जो तलाक की खबर फैला रहा था???” 

एक अन्‍य यूजर्स ने लिखा, “भगवान इस अनमोल परिवार को आशीर्वाद दें… लव यू मैम।” वहीं, अन्‍य प्रशंसक ने कहा, “मुझे बहुत अच्छा लगा कि अभिषेक का चश्मा आपकी लिपस्टिक से मेल खाता है!” एक उपयोगकर्ता ने भावुक अंदाज में कहा, “इनके रीयूनिट होने से मुझे खुशी होगी” नेटिज़न्स भी अब ऐश्वर्या के इस साल कान्स में आने का इंतज़ार कर रहे हैं। जबकि अभिषेक बच्चन हाल ही में शूजित सरकार की ‘आई वांट टू टॉक’ में नजर आए थे। वह अगली बार ‘बी हैप्पी’ और ‘हाउसफुल 5’ में अभिनय करेंगे। इस बीच, ऐश्वर्या को आखिरी बार ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ में देखा गया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

Abhishek Bachchan Birthday: अभिषेक बच्चन की जिंदगी में ऐश्वर्या राय ने कैसे दी दस्तक, जानिए एक्टर का ये किस्सा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क।बॉलीवुड में अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को हमेशा से ही परफेक्ट कपल माना जाता रहा है। सोशल मीडिया पर इनकी...
spot_img

Latest Stories

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...

RLD चीफ और केंद्र सरकार में मंत्री Jayant Chaudhary को मिली धमकी, मुर्शिदाबाद से आया धमकी भरा कॉल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय मंत्री Jayant Chaudhary से जुड़ी...

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Manish Malhotra की मां का 94 साल की उम्र में निधन, सितारों ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर...

दिल्ली में सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल में राहत, जानिए आज के ताजा रेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली समेत देशभर के लोगों...