back to top
21.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

खत्म होने वाला है अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला, निर्देशक मुदस्सर बोले- शाहरुख के साथ भी हुआ था

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों के बीच निर्देशक मुदस्सर अजीज ने एक्टर को हिम्मत दी है। निर्देशन ने यह भी कहा है कि जल्द ही यह सिलसिला खत्म हो जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही है। फिल्में न चलने के बावजूद भी एक्टर के लिए फैंस और निर्देशकों का विश्वास अभी भी मौजूद है। इस साल अक्षय कुमार की कई फिल्में रिलीज तो हुईं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। अक्षय कुमार की फिल्मों को लेकर निर्देशक मुदस्सर अजीज ने एक्टर का साथ दिया है।

अक्षय के सपोर्ट में बोले निर्देशक मुदस्सर अजीज

इस साल अक्षय कुमार की कई सारी फिल्में रिलीज हुई है जिनमें ‘सरफिरा’, ‘बड़े मियां छोटाे मियां’ और अब ‘खेल खेल में’ शामिल हैं। अफसोस की बात यह रही की इनमे से एक भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली। एक्टर की इन सभी फ्लॉप फिल्मों को लेकर निर्देशक मुदस्सर अजीज ने कहा, ‘उनके साथ जो आज हो रहा है वह पहले शाहरुख खान के साथ भी हो चुका है।’

अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला

अक्षय कुमार की हालिया फिल्म ‘खेल-खेल में’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है। इस फिल्म के निर्देशक मुदस्सर अजीज ने अक्षय कुमार के मुश्किल दौर को समझा है। निर्देशक ने यह भी कहा, अक्षय कुमार हर दिन अपनी योग्यता साबित करने की कोशिश करते हैं। ‘खेल खेल में’ को मिल रहे सकारात्मक समीक्षाओं के बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त कमाई नहीं कर पा रही है। हालांकि, निर्देशक को अक्षय कुमार की फ्लॉप फिल्मों के बावजूद भी भरोसा है कि यह दौर जल्दी खत्म हो जाएगा।

शाहरुख खान के साथ भी हुआ था ऐसा

फिल्म निर्माता ने शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए यह भी बताया है कि उनके साथ भी फ्लॉप फिल्मों का सिलसिला रहा है, लेकिन एक्टर ने काफी अच्छी वापसी की थी। निर्देशक ने कहा, ‘शाहरुख खान के साथ ऐसा पांच-सात साल तक हुआ है। दुर्भाग्य से, हम ऐसे समाज में रहते हैं, जहां किसी को नकारना बहुत फैशन बन गया है। लेकिन इतना कहने के बाद भी, मैं एक फिल्म निर्माता के तौर पर उनके साथ काम करने का अपना अनुभव साझा करूंगा।’

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Yami Gautam से Danish Iqubal तक ‘धुरंधर 2’ में दिखाया अपना जादू, कैमियो रोल में आए नजर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की...

बिना UPSC पास किए भी बन पाएंगे IAS अधिकारी, जानिए कैसे होगा ये संभव?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश में बड़ी संख्या में ऐसे...

Poco X8 Pro vs X8 Pro Max: कौन सा स्मार्टफोन है बेहतर? जानें फीचर्स, बैटरी और कीमत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पोको ने भारत में अपनी...

IPL में जब बीच मैदान हुआ था संग्राम, जानें आईपीएल इतिहास की सबसे भयंकर फाइट्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League सिर्फ चौकों-छक्कों और...