back to top
19.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अक्षय कुमार की Kesari Chapter 2 का ट्रेलर लॉन्च, फि‍ल्‍म में दिखेगा जलियांवाला बाग कांड का भयावह मंजर

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' का ट्रेलर जारी किया गया है। फि‍ल्‍म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर आधारित है, जिसमें अक्षय कुमार अदालत में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए नजर आएंगे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे की फि‍ल्‍म ‘केसरी चैप्टर 2’ का ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज किया गया है। अक्षय कुमार ने केसरी चैप्टर 2 के लिए फिर से करण जौहर के साथ मिलकर काम किया है, जो जलियांवाला बाग हत्याकांड की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह रघु पलात द्वारा लिखी गई किताब ‘द केस दैट शुक द एम्पायर’ पर आधारित है। जिन्हें नहीं पता, उनके लिए बता दें कि पलात सी शंकरन नायर के परपोते हैं, जिन्होंने जलियांवाला बाग की त्रासदी के बाद अदालत में अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी थी। फिल्‍म 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

केसरी चैप्टर 2 के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर रघु पलात मंच पर भावुक हो गए और टीम के सभी लोगों की तारीफ की। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “यह फिल्म मेरे लिए बहुत भावनात्मक है क्योंकि इसमें उनके संघर्ष को जीवंत किया गया है।” उन्होंने केसरी चैप्टर 2 बनाने के लिए करण जौहर, अक्षय कुमार और निर्देशक करण सिंह त्यागी का आभार व्यक्त किया। 

सी शंकरन नायर के किरदार में नजर आएंगे अक्षय


केसरी चैप्टर 2 में आर माधवन और अनन्या पांडे भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। अनन्या भी एक वकील की भूमिका में नज़र आएंगी, जबकि आर माधवन इस फि‍ल्‍म में अक्षय के साथ भिड़ेंगे। फि‍ल्‍म में अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर का किरदार निभाया है। नायर ने 1919 में हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद ब्रिटिश साम्राज्य के खिलाफ संघर्ष किया था। इस खूनी नरसंहार में हजारों भारतीयों को बेरहमी से गोलियों से भून दिया गया था। आज भी उस बाग की दीवारों पर गोलियों के निशान बाकी हैं, जो उस क्रूरतम घटना की गवाह हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा ‘केसरी चैप्टर 2’ 


‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल 2025 को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन करण सिंह त्यागी ने किया है। फिल्म में अक्षय कुमार के सामने आर माधवन होंगे, जो कोर्ट में ब्रिटिश साम्राज्य की ओर से उनसे टकराएंगे। ट्रेलर रिलीज होते ही ट्विटर पर ‘केसरी चैप्टर 2’ ट्रेंड करने लगा है। फैंस इसे शानदार मान रहे हैं और कह रहे हैं कि अक्षय कुमार ने पिछली कुछ फ्लॉप फिल्मों के बाद अब दमदार वापसी की है।

2019 में आई थी ‘केसरी’


अक्षय कुमार की ‘केसरी’ 2019 में बड़े पर्दे पर आयी थी। जिसमें अक्षय ने हवलदार ईशर सिंह का किरदार निभाया था। यह फिल्म सारागढ़ी के ऐतिहासिक युद्ध को दर्शाती है, जिसमें 21 सिख सैनिकों ने अपनी जान की बाजी लगाई थी। वहीं, अब ‘केसरी 2’ में एक अलग और अनसुनी कहानी देखने को मिलेगी, जिसका ट्रेलर देखने के बाद दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...