back to top
30.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट से शुरू विवाद के बीच कॉमेडी में गालियों पर Javed Akhtar का पुराना वीडियो वायरल

जावेद अख्तर का एक पुराना वीडियो वायरल है जिसमें उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी में गालियों के इस्तेमाल पर अपनी राय रखी थी।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। समय रैना के शो में रणवीर इलाबादिया के भद्दे कमेंट की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। इस बीच गीतकार जावेद अख्तर का एक पुराना वीडियो वायरल है। इस वीडियो में जावेद अख्तर कॉमेडियन सपन वर्मा, बिस्वा कल्याण रथ और श्रीजा चतुर्वेदी के साथ नज़र आए थे। इस बातचीत में जावेद अख्तर ने भाषा में गालियों के इस्तेमाल पर अपनी बात रखी थी।


कॉमेडी में स्लैंग एक्सेप्टेबल है या नहीं ?


जावेद अख्तर से बिस्वा कल्याण रथ ने पूछा था कि, ‘जब हम कॉमेडी करते हैं, तो हम स्लैंग का इस्तेमाल करते हैं और लोग हंसते हैं। धीरे-धीरे, यह एक आदत बन जाती है। हम इसके बारे में बुरा महसूस नहीं करते हैं, भले ही दूसरों को बुरा लगे। तो आपका नजरिया क्या है? क्या कॉमेडी के संदर्भ में स्लैंग एक्सेप्टेबल है?”


जावेद अख्तर ने दिया ये जवाब


रथ के सवाल का जवाब देते हुए जावेद अख्तर ने कहा था कि, ‘मैं आपको कुछ बताऊंगा, ओडिशा, बिहार और मैक्सिको, दुनिया में कहीं भी जहां गरीबी है, लोग बहुत सारी मिर्च खाते हैं क्योंकि खाना फीका है। इसलिए बस कुछ स्वाद पाने के लिए, वे मिर्च खाते हैं। गाली भाषा की मिर्च है। अगर आप अच्छी भाषा बोल सकते हैं और अगर आप काफी मजाकिया हैं, तो आपको इस मिर्च की जरूरत नहीं है।’

डबल मीनिंग गानों पर बोले जावेद अख्तर


इसके बाद सुश्री चतुर्वेदी भी डबल मीनिंग वाले गाने को लेकर जावेद अख्तर से सवाल करते हैं उनकी राय पूछते हैं। जावेद अख्तर कहते हैं कि, ‘वे किस तरह के लोग होंगे? उन्हें गाने की नहीं, मनोचिकित्सक की जरूरत है। अश्लील गाना सुनने से किसे राहत मिलती है? यह विचार भयावह है।’

रणवीर इलाहाबादिया ने मांगी माफी


समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के हालिया एपिसोड में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट से एक बेहद भद्दा सवाल पूछा था। इसे लेकर उन्हें भारी आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर माफी मांगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

पैपराजी पर फिर गुस्सा हुईं जया बच्चन, करण जौहर का रिएक्शन हुआ वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में आयोजित एक हॉनर अवॉर्ड नाइट के दौरान दिग्गज अदाकारा जया बच्चन एक बार फिर अपने स्पष्ट और बेबाक स्वभाव...
spot_img

Latest Stories