back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Amjad Khan Birth Anniversary: चाय के लिए सेट पर ही बंधवा दी थी भैंस, एक दिन में इतने कप चाय पी जाते थे एक्टर

अमजद खान अपने खलनायक लुक के लिए काफी मशहूर थे। एक्टर की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आती थी। लेकिन शायद ये काम लोग ही जानते होंगे कि एक्टर की एक ऐसी भी आदत थी जिसके लिए सेट पर ही भैंस बांध दी गई थी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्मों में जब तक विलेन न हो तबतक एक्शन फिल्म अधूरी लगती हैं। ऐसी ही कड़क और बेहतरीन खलनायक का किरदार निभाकर घर घर में मशहूर होने वाले एक्टर अमजद खान का जन्म 12 नवंबर, 1940 को मुंबई में हुआ था। अमजद खान एक्टर्स के परिवार से आते थे। क्योंकि उनके पिता जयंत खान भी एक्टिंग किया करते थे। अमजद खान ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनकी फिल्म शोले और उनका गब्बर का अवतार आज भी लोग याद करते हैं। 

चाइल्ड एक्टर से डेब्यू किया 

अमजद खान के बारे में ये बहुत ही काम लोग जानते हैं कि उन्होंने बतौर चाइल्ड एक्टर फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आगे बढ़ते रहे और नए-नए किरदारों से लोगों के दिल में एक अलग जगह बना ली। एक्टर ने अपनी एक्टिंग का ऐसा जादू चलाया की हर कोई उन्हें पसंद करने लगा।फिल्मो में अपना एक अलग मुकाम हासिल करने के बाद एक्टर ने 27 जुलाई, 1992 को दुनिया को अलविदा कह दिया। आज भले ही एक्टर जिन्दा नहीं हैं लेकिन उनके कुछ किस्से आज भी उन्हें जिन्दा रखते हैं। 

चाय पीने के थे इतने शौकीन 

अमजद खान को एक्टिंग के साथ-साथ चाय पीने का भी बहुत शौक था। एक रिपोर्ट के अनुसार पता चला था कि एक्टर दिन में 20 से 30 कप चाय के खत्म कर लेते थे। एक्टर की ये ऐसी लत थी की कभी कभी वो खुद इससे परेशान हो जाते थे। इतना ही बल्कि अगर एक्टर को चाय न मिले तो वो बेचैन हो जाते थे। इससे जुड़ा उनका एक मजेदार किस्सा भी है। 

चाय के दूध के लिए उठाया ऐसा कदम 

अमजद खान को चाय इतनी पसंद थी कि बिना उसके वो रहा ही नहीं सकते थे। एक दिन में वो इतनी कप चाय पीते थे की दूध ही कम पड़ जाता था। ऐसा कहा जाता हैं कि एक बार फिल्म के दौरान एक्टर ने चाय मांगी और वह नहीं मिली, तो वह परेशान हो गए। जब उन्‍होंने पूछा कि चाय क्‍यों नहीं मिल रही, तो बताया गया कि चाय बनाने के लिए दूध खत्म हो गया है। इसके बाद उन्हें काफी परेशानी हुई। वहीं दूसरे दिन जब वो सेट पर आए तो अपने साथ एक भैंस लेकर आए। एक्टर का चाय के प्रति प्रेम जानकर आज भी लोग हैरान रहा जाते हैं। 

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...