back to top
25.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Animal Movie: टाइगर 3 के बाद अब रणबीर कपूर के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के रिलीज होने का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। और आखिरकार एनिमल शुक्रवार 01दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।

नई दिल्ली ,रफ़्तार डेस्क रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल शुक्रवार 01 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई हैं। जिसके बाद लोग फिल्म की ही बातें कर रहे हैं। रणबीर कपूर और रश्मिका मंदांना की कमेस्ट्री हर जगह चर्चा का विषय बनी हुई है।फिल्म में रणबीर कपूर और बॉबी देओल का एक्शन सीन देख कर उनके चाहने वाले काफी खुश है। हर कोई दोनों की फाइट सीन की बातें कर रहे है। वहीं, मिली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आग लगते हुई नजर आ रही है।

रणबीर कपूर के फैंस ने थिएटर में फोड़े पटाखे

टाइगर 3′ के समय में कुछ फैन्स ने थिएटर में पटाखे फोड़े थे। जिसके बाद सलमान खान ने पोस्ट के जरिए उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी। साथ ही कहा था कि अपनी वजह से और लोगों को परेशानी में डालना ठीक नहीं। पिक्चर अच्छी लगी है तो सोशल मीडिया पर रिव्यूज शेयर करें, न कि पटाखे फोड़े जाएं।मुंबई पुलिस ने भी इस मामले में दो लोगों के खिलाफ FIR रजिस्टर की थी। इतना सब ‘टाइगर 3’ के दौरान होने के बावजूद रणबीर कपूर के फैन्स ने फिर से ये चीजें की हैं थिएटर के अंदर पटाखे फोड़े हैं। जबकि, फैन्स का ऐसा करना अपने फेवरेट स्टार के प्रति प्यार दर्शाना है, पर यह रूल के खिलाफ बात है। जिस तरह से फैन्स ने मौजूदा लोगों के बीच पटाखे फोड़े,वह गलत है और लोगों इन लोगों पर भी FIR दर्ज होनी चाहिए।

एनिमल ने घरेलू बाजार में 63 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया

इस बीच एनिमल देश और दुनिया में बंपर ओपनिंग मिली है।मिली रिपोर्ट के मुताबिक रणबीर कपूर की एनिमल ने घरेलू बाजार में 63 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म ने 116 करोड़ की कमाई की है। फिल्म के रिलीज के दूसरे दिन देश में 100 करोड़ पार करने की उम्मीद है। बता दें कि ‘एनिमल’ को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है। फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल ने अहम रोल प्ले किया है।

अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

9 साल बाद ‘ऐ दिल है मुश्किल’ पर भावुक हुए करण जौहर, बोले- मेरा दिल इसे कभी नहीं भूलेगा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपनी रोमांटिक-ड्रामा फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' (ADHM) की 9वीं वर्षगांठ पर फिल्ममेकर करण जौहर नॉस्टैल्जिक हो गए हैं। जहां वे...
spot_img

Latest Stories

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखाई गई Eid की रौनक, आप भी देखें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज 21 मार्च को Eid...

देशभर में धूमधाम से मनाई जा रही ईद, अलग-अलग शहरों में अदा की गई नमाज; PM मोदी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देशभर में आज ईद-उल-फितर बड़े उत्साह...

4 साल बाद यूपी को मिला स्थायी DGP, जानिए कौन हैं एलवी एंटनी देव कुमार जिन्हें मिली जिम्मेदारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में लंबे इंतजार के...

सोना सस्ता, पेट्रोल-डीजल हुआ महंगा: आम आदमी पर दोहरी मार, जानिए आज का पूरा अपडेट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में आज आर्थिक मोर्चे पर...

Rani Mukerji को सांवले रंग की वजह से मिला रिजेक्शन, फिर यू पलट गई किस्मत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में 90's से...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵