back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनुपम खेर पहुंचे लालबागचा राजा के दरबार, बिना वीआईपी सुविधा के किए दर्शन, बोले – कुछ और ही आनंद आया

अभिनेता अनुपम खेर ने बिना वीआईपी सुविधा के आम भक्तों की तरह लाइन में खड़े होकर लालबागचा राजा के दर्शन किए, उन्होंने अपनी भक्ति यात्रा की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंचे, जहां खास बात यह रही कि, उन्होंने किसी भी वीआईपी सुविधा का उपयोग नहीं किया और आम श्रद्धालुओं की तरह लंबी कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया। सोशल मीडिया पर अनुपम खेर द्वारा साझा किया गया वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है।

View this post on Instagram

 आम भक्त की तरह किए दर्शन

वीडियो में अनुपम खेर सामान्य दर्शनार्थियों के साथ कतार में खड़े नजर आ रहे हैं। जैसे ही वह बप्पा की वेदी के पास पहुंचे, उन्होंने श्रद्धा से माथा टेका, टीका लगाया और मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिंचवाईं। इस पावन पल को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए लिखा, आज लालबागचा राजा के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। बिना किसी वीआईपी दर्शन के इंतज़ाम के गया था, तो कुछ और अच्छा लगा।

 अनुशासन और प्रबंधन की तारीफ

अनुपम खेर ने दर्शन के दौरान वहां मौजूद भक्तों के अनुशासन और आयोजन समिति की व्यवस्था की खुलकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, लाखों लोग आते हैं, फिर भी अद्भुत अनुशासन देखने को मिला। भक्तों का प्यार और आयोजकों की दया भावना बनी रही गणपति बप्पा मोरया!

 सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया

जहाँ कुछ प्रशंसकों ने अनुपम खेर की सादगी की सराहना की, वहीं कई लोगों ने उनकी बातों पर सवाल उठाए। एक यूज़र ने लिखा,सर, हमें अक्सर मशहूर हस्तियों के आने से दर्शन में दिक्कत होती है। आम लोगों को वो अनुभव नहीं मिलता जो आपको मिला। दूसरे यूज़र ने कहा, आपकी भावना सही है, लेकिन सच यह है कि जब सेलेब्रिटी आते हैं तो सुरक्षा कारणों से आम दर्शनार्थियों को रोका जाता है। हमें घंटों इंतजार करना पड़ता है।

 ‘द बंगाल फाइल्स’ में गांधी की भूमिका निभाएंगे अनुपम

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर जल्द ही फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ में नजर आएंगे, जिसमें वे महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 1946 के डायरेक्ट एक्शन डे और नोआखली दंगों की पृष्ठभूमि पर आधारित है।

फिल्म 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

हर साल लाखों श्रद्धालु लालबागचा राजा के दर्शन को पहुंचते हैं। ऐसे में अगर नामचीन हस्तियां भी आम जनता के साथ कतार में खड़ी होकर दर्शन करें, तो इससे समाज में बराबरी का संदेश जाता है। लेकिन यह भी जरूरी है कि सभी श्रद्धालुओं को समान अनुभव और सुविधा मिले यही बप्पा की सच्ची सेवा होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

BAFTA में धर्मेंद्र को मिली श्रद्धांजलि पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, बोलीं- हर पल आती है उनकी याद

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्‍क । सोमवार को 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स भारतीय सिनेमा प्रेमियों के लिए कई मायनों में यादगार रहा। जहां एक ओर...
spot_img

Latest Stories

Travel Tips: इस मौसम में घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें विजिट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। उत्तराखंड में ऐसी कई जगह...

Vastu Tips: हरी इलायची खोल देगी आपके बंद किस्मत का ताला, बस करें ये वास्तु उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

Astro Today 10 April 2026: मकर राशि- पैनल्टी लग सकती है, संभलकर रहना होगा

धन लाभ: सरकारी कामों में पैसा लगने के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵