back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, April 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फायरिंग के बाद Arbaaz Khan का बड़ा बयान कहा- घटना से डरा हुआ है पूरा परिवार

फायरिंग के बाद सलमान खान के परिवार के तरफ से अब आधिकारिक बयान सामने आया है जो अरबाज खान के पोस्ट द्वारा बताया गया है।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान के घर फायरिंग को लेकर सोशल मीडिया में चल रही कई प्रकार की अफवाहों को गलत बताते हुए अरबाज खान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें बताया कि घटना से उनका पूरा परिवार डरा हुआ है, लेकिन उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है।

खान परिवार की तरफ से आया आधिकारिक बयान

अरबाज ने सलमान खान के घर मुंबई घर के बाहर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक पोस्ट शेयर किया “सलीम खान परिवार के निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट में दो अज्ञात लोगों ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार राउंड फायरिंग की यह बहुत ही चौंकाने वाली खबर है, लेकिन इसी बीच मीडिया में कई लोग हमारे करीबी होने का दावा करते हुए गलत बयान शेयर कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सलीम परिवार को इससे फर्क नहीं पड़ रहा है वह इसे पब्लिसिटी मान रहे हैं। जबकि ऐसा नहीं है इस घटना को बहुत ही गंभीर तरीके से देखने की जरूरत है।”

Arbaaz Khan big statement Salman_khan__Arbaaz_khan__1_.jpeg

डरा और परेशान है खान परिवार

अरबाज ने आगे कहा, सलीम खान या फिर उनके परिवार के किसी भी सदस्य ने मीडिया में कोई भी बयान नहीं दिया गया है, यह पहला पोस्ट है, जो मैंने शेयर किया है। इस समय परिवार काफी डरा और परेशान है। इस घटना की जांच के लिए परिवार पुलिस की मदद कर रहा और हमें पुलिस पर विश्वास है। हमें आश्वासन दिया गया है कि वे हमारे परिवार की रक्षा-सुरक्षा के लिए जो बनेगा सब कुछ करेंगे। इस घटना में फैंस ने जिस तरह अपना प्यार और समर्थन दिया है। मैं आप सभी को धन्यवाद करता हूं।”

सलमान खान को मिली Y+ सिक्योरिटी

सलमान खान के घर 14अप्रैल की सुबह-सुबह फायरिंग हुई थी। इसके बाद सीसीटीवी फोटोज में आरोपी की तस्वीर और वीडियो सामने आया और पुलिस उनकी जांच में जुट गई। वहीं, इस घटना की जिम्मेदारी बिश्नोई गैंग ने ली है। अब इस पूरे मामले में पुलिस ने नवी मुंबई से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रिपोर्ट के अनुसार उनके नाम सागर और विक्की हैं। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही सलमानके घर में कड़ी सुरक्षा का इंतजाम भी कर दिया गया है। और एक्टर को Y+ सिक्योरिटी दी गई है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Salman khan की फिल्म मातृभूमि कब होगी रिलीज? सामने आया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सलमान खान (Salman khan) की फिल्म 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। सलमान खान एक बार फिर से...
spot_img

Latest Stories

बालों को नेचुरली काला करने के लिए ये रहे आसान नुस्खे, एक बार जरूर करें ट्राई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज के समय में बालों...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵