back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 6, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म Maidaan की स्क्रीनिंग पर Archana Gautam को इवेंट से किया बाहर, सामने आई सच्चाई

अजय देवगन की ‘मैदान’ 11 मई को रिलीज हो रही है।बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग हुई जिसमे नजर आ रही बिग बॉस फेम अर्चना गौतम को महिला सुरक्षा गार्ड ने बाहर खींच लिया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बिग बॉस 16 में अपने अंदाज और अपनी आवाज से लोगों को एंटरटेन करने वाली अर्चना गौतम का एक वीडियो वायरल हो रहा हैं। जिसमें पैपराजी को पोज दे रही अर्चना को महिला गार्ड बाहर की ओर जाती हैं। अर्चना के साथ हुए इस बर्ताव के कारण सभी हैरान थे, लेकिन अब इसकी वजह भी सामने आ चुकी है।

फिल्म मैदान की स्क्रीनिंग का था वीडियो

अजय देवगन की फिल्म मैदान’ 11 मई को रिलीज हो रही है। इसमें उन्होंने एक फुटबॉल कोच की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। बीती रात फिल्म की स्क्रीनिंग में मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियां उपस्थित हुईं। बोनी कपूर ने फिल्म को प्रोड्यूस किया तो स्क्रीनिंग के लिए जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर भी पहुंचे। बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा, अर्चना गौतम भी मौजूद रहीं। स्क्रीनिंग से पहले पैपराजी के लिए पोज़ देते समय अर्चना गौतम को एक महिला सुरक्षा गार्ड ने बाहर खींच लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।

बैंड के कारण बहार हुई थी अर्चना गौतम

अर्चना गौतम कैमरे के सामने पोज देते समय एक महिला सुरक्षा गार्ड आई और अर्चना का हाथ पकड़कर बाहर ले गई तो सभी हैरान रह गए। यहां तक कि पैपराजी को भी आश्चर्य हुआ कि आखिर अर्चना को इस तरह बाहर क्यों ले जाया जा रहा है। यह भी चर्चा शुरू हो गई कि क्या अर्चना को आमंत्रित ही नहीं किया गया था। लेकिन फिल्म ‘मैदान’ की स्क्रीनिंग के दौरान सभी आमंत्रित लोगों को एक विशेष प्रकार का बैंड दिया गया था। बस इस बैंड को दिखाकर मशहूर हस्तियों के लिए थिएटर में प्रवेश मिल गया लेकिन अर्चना बिना बैंड के पैपराजी के सामने पोज दे रही थीं तो महिला सुरक्षा गार्ड ने उन्हें बाहर ले गई। बाद में बैंड देकर ही उन्हें प्रवेश दिया गया।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

खामेनेई की मौत पर दुख जताने के बाद खूब ट्रोल हुई थी बिग बॉस फेम फरहाना भट्ट, अब जाकर तोड़ी अपनी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिग बॉस में मजबूत प्रतिभागी बनकर उभऱी फरहाना भट्ट इस दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। दरअसल, ईरान...
spot_img

Latest Stories

Mouni Roy ने बोल्ड अंदाज में फ्लॉन्ट किया अपना फिगर, शेयर की तस्वीरें

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। एक्ट्रेस मौनी रॉय Mouni Roy...

PF निकालना अब होगा ATM और UPI से आसान, EPFO 3.0 लाएगा बड़ा बदलाव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत वाली...

माता लक्ष्मी को क्यों कहते हैं धन की देवी, जानिए इसके पीछे की कथा

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में हर दिन...

KKR vs PBKS मैच पर बारिश का खतरा, जानिए रद्द हुआ तो कैसे तय होगा विजेता

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स...

Sports Quota: खेल के दम पर सरकारी नौकरी कैसे पाएं? जानिए स्पोर्ट्स कोटा का पूरा प्रोसेस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप किसी खेल में बेहतर...

Mrunal Thakur ने फिल्म Dacoit के रिलीज से पहले कराया ग्लैमरस फोटोशूट, खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इस...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵